विज्ञापन

Prateek Yadav Death Reason: इतने फिट थे फिर अचानक; अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत की वजह क्या थी?

Prateek Yadav Death Reason: लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर जिम लवर, घंटों पसीने बहाने वाले प्रतीक के मौत की वजह क्या थी? उन्हें क्या कोई बीमारी थी या कुछ और, इसपर एनडीटीवी को अहम जानकारी हाथ लगी है.

Prateek Yadav Death Reason: इतने फिट थे फिर अचानक; अखिलेश के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत की वजह क्या थी?
prateek yadav death reason
  • प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई, का निधन हो गया है
  • प्रतीक यादव को लंबे समय से फेफड़ों में क्लॉटिंग की समस्या थी और उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था
  • आज सुबह प्रतीक यादव को लखनऊ के अस्पताल में लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

मुलायम सिंह के बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है. आज सुबह 6:15 बजे जब उन्हें लखनऊ के अस्पताल लाया गया था पर डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मौत पहले ही हो गई थी. लोग इस बात से हैरान हैं कि आखिर जिम लवर, घंटों पसीने बहाने वाले प्रतीक के मौत की वजह क्या थी? उन्हें क्या कोई बीमारी थी या कुछ और, इसपर एनडीटीवी को अहम जानकारी हाथ लगी है. 

प्रतीक यादव की मौत की वजह क्या थी?

एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव लंग्स की समस्या से परेशान थे. प्रतीक को लंबे समय से लंग्स में क्लॉटिंग थी. उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था.  सुबह में जब हालात बिगड़े तो प्रतीक रिएक्ट नहीं कर रहे थे. प्रतीक को इसके बाद तुरंत परिजन सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

2 मई को भी हुए थे अस्पताल में भर्ती

प्रतीक यादव के बारे में एक और जानकारी मिली है. प्रतीक को 30 अप्रैल को प्रतीक को गंभीर हालत में लखनऊ के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. 3 दिन बाद उन्हें थोड़ा आराम मिला.इसके बाद अस्पताल से बिना छुट्टी के घर चले गए थे. मेदांता अस्पताल में जब अखिलेश यादव भाजपा नेत्री अनुपमा जायसवाल से मिलने गए थे तो वहां प्रतीक यादव से भी मुलाकात की थी जहां उनका इलाज चल रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV

अस्पताल में साथ नहीं थीं अपर्णा

प्रतीक यादव को जब तबीयत बिगड़ने के बाद लखनऊ के अस्पताल लाया गया तो उनके साथ उनकी पत्नी अपर्णा यादव साथ नहीं थीं. अपर्णा यादव दिल्ली में हैं. प्रतीक को उनके साले यानी अपर्णा के भाई लेकर अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने उन्हें ब्रॉटडेड घोषित कर दिया. प्रतीक का सुबह 10:00 बजे पोस्टमार्टम शुरू होगा तकरीबन 40 मिनट एक पोस्टमार्टम में लगता है. अभी मौत की वजह साफ नहीं हो पाई है. 

 यह भी पढ़ें- काफी पढ़े लिखे थे मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव, ब्रिटेन की इस यूनिवर्सिटी से की थी पढ़ाई


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com