विज्ञापन

'कभी-कभी वित्तीय कारोबार में नुकसान', अखिलेश ने भाई प्रतीक के निधन पर क्या-क्या कहा

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल से भी प्रतीक यादव की मौत पर दुख जताया गया है. पोस्ट में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मौत की खबर पर दुख जाहिर किया है. 

'कभी-कभी वित्तीय कारोबार में नुकसान', अखिलेश ने भाई प्रतीक के निधन पर क्या-क्या कहा

Prateek Yadav Death: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि प्रतीक अपने स्वास्थ को लेकर काफी जागरूक था. उन्होंने कहा कि कभी-कभी फाइनेंसियल या जो कारोबार में नुकसान हो जाता है तो लोग कई बार दुखी हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि प्रतीक एक बहुत अच्छा लड़का था जो अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था. 

उन्होंने कहा प्रतीक अपनी मेहनत से कुछ करना चाहता था. उन्होंने कहा कि अगर लगेगा कि इस मामले की कानूनी जांच होनी चाहिए तो कानून कहेगा और जो परिवार के लोग कहेंगे उस हिसाब से हमलोग बात मानेंगे. यह पूछने पर कि आखिरी बार वो प्रतीक से कब मिलेंगे तो अखिलेश ने कहा कि तारीख तो नहीं बता सकता हूं, मैं कुछ दिन पहले मुलाकात हुई थी. दो महीने पहले मैं उनसे मिला था. तब मैंने उन्हें कहा था कि स्वास्थ्य का ध्यान रखिए. 

जिस अस्पताल में प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम हुआ वहां अखिलेश यादव पहुंचे. उन्होंने कहा, "मैंने प्रतीक को बचपन से देखा है. आज वे हमारे बीच नहीं है. हमें इस बात का बहुत दुख है. वे जीवन में आगे बढ़कर काम करना चाहते थे. यह दुखद है कि वे आज हमारे बीच नहीं हैं. कानून और परिवार के लोग जो कहेंगे हम उसी बात को मानेंगे. हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे."

अखिलेश यादव ने कहा, "प्रतीक बिजनेस में व्यस्त रहता था. कई बार बिजनेस में नुकसान होने पर व्यक्ति मानसिक रूप से प्रभावित हो जाता है."

गौरतलब है कि प्रतीक यादव मुलायम सिंह की दूसरी पत्नी साधना यादव के बेटे थे. वहीं अखिलेश यादव और प्रतीक सौतेले भाई थे.

प्रतीक यादव को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है कि किस वजह से उनकी मौत हुई है. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सुबह 10 बजे ले जाया जाएगा. फिलहाल जानकारी ये है कि उन्हें मृत हालत में अस्पताल लाया गया था जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की. 

Latest and Breaking News on NDTV

योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के एक्स हैंडल से भी प्रतीक यादव की मौत पर दुख जताया गया है. पोस्ट में उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई हैं. वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मौत की खबर पर दुख जाहिर किया है. 

उन्होंने लिखा, "उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण', स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव जी के पति प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद है. विनम्र श्रद्धांजलि. मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prateek Yadav Death, Prateek Yadav Death Reason, Prateek Yadav Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com