विज्ञापन

लग्जरी लाइफ के शौकीन थे प्रतीक यादव... करोड़ों की गाड़ियों और महंगी बाइक पर करते थे सफर

Prateek Yadav Bike and Car Collection: प्रतीक यादव लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन थे. उनके पास लैम्बोर्गिनी हुराकैन, रेंज रोवर, लैंड रोवर डिस्कवरी और फॉर्च्यूनर जैसी महंगी गाड़ियां थीं.

लग्जरी लाइफ के शौकीन थे प्रतीक यादव... करोड़ों की गाड़ियों और महंगी बाइक पर करते थे सफर
  • मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया.
  • प्रतीक यादव ने राजनीति से दूर रहकर बिजनेस, रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय जीवन बिताया था.
  • उनके पास महंगी लग्जरी गाड़ियों का बड़ा कलेक्शन था, जिसमें लैम्बोर्गिनी हुराकैन और रेंज रोवर शामिल थे.
लखनऊ:

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का आज सुबह लखनऊ में निधन हो गया है. वो सिर्फ राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों के शौक के चलते भी चर्चा में रहे.

प्रतीक यादव की लाइफस्टाइल और शौक उन्हें पारंपरिक राजनीति से अलग पहचान देते थे. जहां परिवार के अन्य सदस्य राजनीति में सक्रिय रहे, वहीं प्रतीक ने बिजनेस और लग्जरी लाइफस्टाइल के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

यह भी पढ़ें- मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक का निधन, राजनीति से रहे दूर... लेकिन अखिलेश का हमेशा किया सम्मान, जानें कैसा रहा दोनों भाइयों का रिश्ता

करोड़ों की गाड़ियों का कलेक्शन

प्रतीक यादव को महंगी और हाई-एंड गाड़ियों का खासा शौक था. उनके गैरेज में कई लग्जरी गाड़ियां शामिल थीं- 

लैम्बोर्गिनी हुराकैन: नीले रंग की यह सुपरकार उनके कलेक्शन की सबसे चर्चित गाड़ी थी, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है.

रेंज रोवर: दुनिया की सबसे सुरक्षित और लग्जरी एसयूवी में शामिल, यह गाड़ी उनकी डेली लाइफ का हिस्सा रही.

लैंड रोवर डिस्कवरी: लंबी दूरी और फैमिली ट्रैवल के लिए इस्तेमाल होने वाली प्रीमियम SUV.

टोयोटा फॉर्च्यूनर: मजबूत और भरोसेमंद SUV भी उनके कलेक्शन में शामिल थी.

इसके अलावा, उन्हें हाई-एंड सुपरबाइक्स का भी शौक था, जो उनकी स्पीड और स्टाइल पसंद को दिखाता है.

लग्जरी लाइफ और पर्सनैलिटी

प्रतीक यादव अपनी शाही लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते थे. उनके स्टाइलिश टैटू उनकी पर्सनैलिटी का अहम हिस्सा थे. हर टैटू के पीछे एक खास मतलब जुड़ा बताया जाता है. वे मॉडर्न और फिटनेस-ओरिएंटेड लाइफस्टाइल को फॉलो करते थे. उनकी फिटनेस के प्रति लगाव इतना था कि उन्होंने लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लेनेट' नाम से जिम भी शुरू किया. प्रतीक यादव राजनीति से दूर रहकर रियल एस्टेट और फिटनेस इंडस्ट्री में सक्रिय रहे.

यह भी पढ़ें- जिम लवर, महंगी गाड़ियों का शौक... अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत, जानें परिवार में कौन-कौन?

लखनऊ के कई बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे

लो-प्रोफाइल लेकिन हाई-लाइफ जीने के लिए पहचाने जाते थे. प्रतीक यादव का जीवन राजनीति से अलग, लग्जरी और स्टाइल से भरा हुआ था. महंगी गाड़ियों, फिटनेस और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल ने उन्हें एक अलग पहचान दी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prateek Yadav, Prateek Yadav Death Reason, Prateek Yadav Akhilesh, Prateek Yadav Akhilesh Yadav, Prateek Yadav Luxury Lifestyle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com