- भेंट की हाउडी मोदी कार्यक्रम की तस्वीर
- पीएम मोदी और ट्रंप के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता
- दोनों देशों के बीच हुआ व्यापारिक समझौता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को ह्यूस्टन में हुए भव्य 'हाउडी, मोदी' (Howdy Modi) कार्यक्रम के दौरान खींची गई दोनों की फ्रेम की हुई तस्वीर भेंट की. दोनों नेताओं के बीच यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र से इतर हुई बैठक में यह तस्वीर भेंट की गई. मोदी और ट्रंप ने रविवार को ह्यूस्टन में 50 हजार से अधिक भारतीय-अमेरिकियों को संबोधित किया था. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, "ह्यूस्टन की यादें, जहां इतिहास बना. प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हाउडी मोदी कार्यक्रम की फ्रेम की हुई एक तस्वीर भेंट की." तस्वीर में दोनों नेता हजारों भारतीय-अमेरिकियों के बीच मंच पर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके लिये मोदी को धन्यवाद दिया.
Memories from Houston, where history was made!
— PMO India (@PMOIndia) September 24, 2019
PM @narendramodi presented a framed photograph from the #HowdyModi event to @POTUS @realDonaldTrump.
President Trump thanked PM Modi for this gesture. pic.twitter.com/jP3QjpU4uW
-
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर Sanjay Malhotra का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? | EXCLUSIVE -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स
वहीं पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की न्यूयॉर्क में हुई मुलाकात के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत के साथ व्यापार समझौता जल्द होगा. ट्रंप ने कहा कि जल्द ही उनका देश भारत के साथ एक व्यापार समझौते पर पहुंच जाएगा. इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को और मजबूती मिलेगी. ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, 'हम इस पर अच्छा कर रहे हैं. मुझे लगता है कि जल्द ही हम व्यापार समझौता कर लेंगे.' संवाददाताओं ने उनसे पूछा था कि क्या भारत-अमेरिका वार्ता में किसी व्यापार समझौते की उम्मीद है.
पाकिस्तान से जारी आतंकवाद के NDTV के सवाल पर बोले डोनाल्ड ट्रंप- PM मोदी इससे निपट लेंगे
इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने कहा, 'जहां तक व्यापार का संबंध है मैं बहुत खुश हूं कि ह्यूस्टन में मेरी मौजूदगी में भारतीय कंपनी पेट्रोनेट ने 2.5 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए और इसका मतलब है कि आने वाले वर्षों में इससे 60 अरब डॉलर का व्यापार होगा और 50,000 नौकरियां पैदा होंगी जो मेरे हिसाब से भारत द्वारा की गई बड़ी पहल है.' (इनपुट-भाषा)
VIDEO: NDTV के सवाल पर बोले ट्रंप, 'आतंक पर मोदी संदेश दे चुके हैं'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं