विज्ञापन

सिवान में पटाखा बनाते समय फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 6 लोगों की मौत; कई घायल

इस घटना में स्थानीय लोगों के अनुसार चार से पांच लोगों की मौत की आशंका है. लगातार धमाकों के कारण राहत और बचाव कार्य प्रभावित हो रहा है.

सिवान में पटाखा बनाते समय फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 6 लोगों की मौत; कई घायल
बिहार के सिवान में पटाखा बनाते समय फैक्ट्री में बड़ा धमाका हो गया.

सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में शुक्रवार को पटाखा बनाने के दौरान भीषण विस्फोट हो गया. विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना में अमरुद्दीन मियां के परिवार के चार सदस्यों और दो अन्य मजदूरों समेत कुल छह लोगों की मौत की सूचना मिल रही है. हालांकि, मृतकों की कुल संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, आलमापुर गांव निवासी अमरुद्दीन मियां के घर में पूर्वजों के जमाने से पटाखे बनाने का काम होता आ रहा था. इसी दौरान शुक्रवार को पटाखा बनाने के क्रम में अचानक विस्फोट हो गया. घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए.
 

दो शव निकाले जाने की एसडीओ ने दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता और एसडीपीओ मौके पर पहुंच गए. प्रशासन की निगरानी में राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है. सदर एसडीओ आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल से अभी तक दो शव निकाले जा चुके हैं. अन्य शवों को निकालने के लिए अभियान जारी है.

स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची

विस्फोट की सूचना मिलने के बाद सिविल सर्जन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई. स्थानीय लोगों के अनुसार, घटनास्थल पर लगातार विस्फोट होने की सूचना से राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी आ रही है. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है. फिलहाल, विस्फोट के वास्तविक कारणों, मृतकों की संख्या और घटना से हुए नुकसान के संबंध में प्रशासन की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. राहत एवं बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
 

यह भी पढ़ें- 

आंध्र प्रदेश में दिल दहला देने वाला हादसा, चाय पीने उतरे भवानी भक्त, अचानक काल बनकर आई बेकाबू स्कॉर्पियो!

बेतिया में पुलिस जिप्सी और कार की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत; SI समेत कई घायल

जबलपुर में जुलूस पर बिजली का कहर; दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए 2 युवकों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siwan, Siwan Bihar Elections, Firecracker Blast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com