विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2023

हमें तीन बुराइयों - भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ पूरे सामर्थ्य से लड़ना है : लालकिले से बोले PM नरेंद्र मोदी

लाल किले की प्राचीर से दिए भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि हमें तीन बुराइयों - भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ पूरे सामर्थ्य से लड़ना है. 

हमें तीन बुराइयों - भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ पूरे सामर्थ्य से लड़ना है : लालकिले से बोले PM नरेंद्र मोदी
पीएम मोदी (फाइल फोटो)

आज पूरे देश में बड़े धूमधाम के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया. देशवासियों को सबसे पहले पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. इसके बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत की. लाल किले की प्राचीर से दिए भाषण में पीएम मोदी ने कहा कि हमें तीन बुराइयों - भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ पूरे सामर्थ्य से लड़ना है. हमारी नीतियां स्पष्ट हैं, नीयत पर कोई सवालिया निशान नहीं है लेकिन मुद्दे हैं जिस पर मैं लाल किले की प्राचीर से देश की जनता से मदद तथा आशीर्वाद मांग रहा हूं.

पीएम मोदी ने संबोधन में कहा कि वर्ष 2047 में जब देश आजादी के 100 साल का जश्न मना रहा होगा तब भारत का तिरंगा विकसित भारत का तिरंगा झंडा बने. 2014 में हम वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे, आज 140 करोड़ देशवासियों का पुरूषार्थ रंग लाया और हम विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन चुके हैं, यह ऐसे ही नहीं हुआ है, हमने लीकेज बंद किया, मजबूत अर्थव्यवस्था बनाई, गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्च करने का प्रयास किया. हमें ऐसा भारत बनाना है जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का था, स्वतंत्रता सेनानियों का था, वीरांगनाओं का था.

देश में रेल आधुनिक हो रही है तो वंदे भारत ट्रेन भी आज देश में चल रही है, गांव-गांव पक्की सड़कें बन रही हैं तो इलेक्ट्रिक बसें, मेट्रो की रचना भी आज देश में हो रही है। आज गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंच रहा है. हमारे देश में 25 साल से चर्चा हो रही थी कि नई संसद बने, लेकिन यह मोदी है... समय से पहले नई संसद बन गई, यह काम करने वाली सरकार है, निर्धारित लक्ष्यों के साथ काम करने वाली सरकार है.

ये भी पढ़ें : लालकिले से पीएम मोदी ने दी 5 साल में देश को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की गारंटी, पढ़ें 10 बड़ी घोषणाएं

ये भी पढ़ें : सीरियल ब्लास्ट का युग खत्म, आतंकी हमलों में बेहद कमी आई : लालकिले से बोले PM नरेंद्र मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Independence Day Speech, PM Modi Red Fort Speech, Independence Day 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com