- सऊदी अरब में मक्का की मस्जिद में अनैतिक कृत्य के आरोप में दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सजा दी गई है
- नजरुल इस्लाम और स्वीटी अख्तर को अलग-अलग आरोपों में अगस्त 2023 से हिरासत में रखा गया था, दोनों सफाईकर्मी थे
- बांग्लादेश सरकार ने मामले में सूचनाओं की कमी पर असंतोष जताया और सऊदी से स्पष्टीकरण मांगा है
बांग्लादेश के दो नागरिकों, एक पुरुष और एक महिला, को सऊदी अरब में मौत की सजा दी गई है और उसपर बांग्लादेश के अंदर बहुत नाराजगी है. पहले तो बांग्लादेश सरकार ने जिस तरह से मामला चलाया गया और इन दोनों नागरिकों को सजा दी गई, उसपर असंतोष जताया है. पहले मीडिया में खबर आई कि दोनों पति-पत्नी है और दोनों को मक्का शहर की एक मस्जिद में 'अनैतिक' गतिविधि करने के आरोप में दोषी ठहराने के बाद मौत के घाट उतारा गया. लेकिन अब दोनों के परिवार ने साफ कर दिया है कि ऐसा कोई रिलेशन नहीं था. अब एक सीक्रेट फाइल से यह खुलासा हुआ है कि दोनों को जब 3 साल पहले गिरफ्तार किया गया था तब दोनों पर अलग-अलग आरोप लगे थे.
बता दें कि मौत की सजा पाने वाले इन दोनों बांग्लादेशियों का नाम नजरुल इस्लाम और स्वीटी अख्तर था.
सीक्रेट फाइल में क्या खुलासा हुआ?
बांग्लादेशी अखबार 'द डेली स्टार' की रिपोर्ट के अनुसार उसे सऊदी के जेद्दा में मौजूद बांग्लादेश के महावाणिज्य दूतावास का एक गोपनीय मेमो मिला है. इसके अनुसार 14 अक्टूबर को सऊदी अरब में फांसी दिए गए दोनों बांग्लादेशियों को अलग-अलग आरोपों के सिलसिले में अगस्त 2023 से हिरासत में रखा गया था. 18 अक्टूबर के इस मेमो में इन दोनों व्यक्तियों की पहचान नजरुल इस्लाम अब्दुल बशीर और सुएटी अख्तर (परिवार के अनुसार, स्वीटी अख्तर) के रूप में की गई है, जिन्हें मक्का में फांसी दी गई थी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रिपोर्ट के अनुसार 30 सितंबर को बांग्लादेशी वाणिज्य दूतावास को मिली कैदियों की लिस्ट से पता चलता है कि नजरुल को 1 अगस्त 2023 को सऊदी अरब के साइबर क्राइम कानून के तहत हिरासत में लिया गया था. उसके अगले दिन, व्यभिचार (एडल्टरी) के आरोपों में सुएटी को हिरासत में लिया गया. मेमो के अनुसार नजरुल को जेद्दा करेक्शनल फैसिलिटी में और सुएटी को जेद्दा महिला जेल में रखा गया था. दोनों 'अल मजल' कंपनी में सफाईकर्मी के तौर पर काम करते थे.
अभी भी कई सवालों का जवाब नहीं
दोनों को जिस तरह से मौत की सजा दी गई है, उसने अपनी अस्पष्टता की वजह से कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पहली बात की सऊदी ने बांग्लादेश को इस मामले की जानकारी ही आधिकारिक तौर पर नहीं दी. बांग्लादेश के विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर कह रहे हैं कि "बांग्लादेश और सऊदी अरब, दोनों ने ही जिनेवा कन्वेंशन पर साइन किए हैं. इस घटना में सूचना शेयर करने में कमी रह गई थी. हमने सऊदी अरब से स्पष्टीकरण मांगा है ताकि यह पता चल सके कि यह कमी क्यों हुई."
यह भी पढ़ें | सऊदी अरब के मक्का में कौन सी हरकतें पड़ सकती हैं भारी? एक कपल को मिली है मौत की सजा
द डेली स्टार की इस रिपोर्ट के अनुसार कैदियों की सूची में उन दोनों में से किसी को भी मौत की सजा दिए जाने का कोई जिक्र नहीं था. हालांकि, इसमें 97 कैदियों के अपराधों का संक्षेप में विवरण दिया गया था. लेकिन संबंधित कॉलम में इन दो बांग्लादेशियों के बारे में ऐसी कोई जानकारी नहीं थी. सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने उन्हें दी गई फांसी की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें मक्का की एक मस्जिद के अंदर एक "अनैतिक कृत्य" करने का दोषी पाया गया था.
यह भी पढ़ें | पति-पत्नी नहीं थे मक्का में 'अनैतिक' आचरण पर सजा-ए-मौत पाने वाले बांग्लादेशी, मां-बाप ने सुनाया दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं