77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने आज सुरक्षा बलों की प्रशंसा की और कहा कि ''सीरियल ब्लास्ट" का युग अब समाप्त हो गया है. आज देश में आतंकी हमलों में कमी देखी जा रही है. सीमाएं अब अधिक सुरक्षित हैं.नक्सली घटनाएं भी बीती बात हो गई हैं.
'हम जो निर्णय लेंगे, वह स्वर्णिम इतिहास को जन्म देगा'
लालकिले की प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि मैं पिछले 1000 सालों की बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैं देख रहा हूं कि देश के सामने एक बार फिर अवसर है. अभी हम जिस युग में जी रहे हैं इस युग में हम जो करेंगे, जो कदम उठाएंगे और एक के बाद एक जो निर्णय लेंगे, वह स्वर्णिम इतिहास को जन्म देगा.
कोरोना के बाद विश्व ऑर्डर बदल रहा है
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में जी-20 समिट के मेहमाननवाजी का अवसर मिला है. पिछले 1 साल से जी 20 के अनेक ऐसे आयोजन हुए हैं, उसने देश का सामर्थ्य से विश्व को परिचित करा दिया है. भारत की विविधता को दुनिया अचंभे से देख रही है। भारत को जानने की समझने की इच्छा बढ़ी है. आज भारत का एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है. दुनिया के एक्सपर्ट इन सारे मानदंडों के आधार पर कह रहे हैं कि अब भारत रुकने वाला नहीं है. दुनिया की कोई भी रेटिंग एजेंसी वो भारत का गौरव कर रही है, जिस तरह से द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद दुनिया में एक नया वर्ल्ड ऑर्डर ने आकार लिया था, उसी तरह मैं देख रहा हूं कि कोरोना का बाद एक नया वर्ल्ड ऑर्डर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है. मेरे प्यारे परिवारजनों आप गौरव करेंगे बदलते हुए विश्व को शेप देने में आज 140 करोड़ देशवासियों का सामर्थ्य नजर आ रहा है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं