विज्ञापन

75 मिनट में पीएम मोदी का भाषण खत्म, 4 साल में सबसे छोटा संबोधन, लाल किले से नेहरू के इस रिकॉर्ड से हैं पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से 75 मिनट का भाषण दिया. यह पिछले चार वर्षों में उनका सबसे छोटा और अब तक का चौथा सबसे छोटा स्वतंत्रता दिवस संबोधन रहा. मोदी लगातार 13वीं बार लाल किले से देश को संबोधित कर चुके हैं.

75 मिनट का रहा पीएम मोदी का स्वतंत्रता दिवस भाषण, चार साल में सबसे छोटा संबोधन
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से 75 मिनट तक देश को संबोधित किया. भाषण की अवधि के लिहाज से यह पिछले चार वर्षों में उनका सबसे छोटा और अब तक का चौथा सबसे छोटा स्वतंत्रता दिवस संबोधन रहा. पिछले वर्ष प्रधानमंत्री ने 103 मिनट का भाषण दिया था, जो उनके कार्यकाल का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण था. वहीं इस बार का संबोधन अपेक्षाकृत संक्षिप्त रहा. हालांकि लगातार 13वीं बार लाल किले से राष्ट्र को संबोधित कर उन्होंने एक और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया. इस मामले में वह केवल भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं, जिन्होंने 17 बार लाल किले से संबोधन दिया था.

लाल किले से PM मोदी के भाषण का ऐसा रहा है रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर 75 मिनट का संबोधन दिया, जो पिछले चार वर्षों में उनका सबसे छोटा और अब तक का चौथा सबसे छोटा स्वतंत्रता दिवस भाषण रहा. पिछले वर्ष 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने 103 मिनट का भाषण दिया था, जो उनका अब तक का सबसे लंबा संबोधन था. इससे पहले उन्होंने 78वें स्वतंत्रता दिवस (2024) पर 98 मिनट का भाषण देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था. साल 2024 से पहले प्रधानमंत्री मोदी का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण 2016 में 96 मिनट का था, जबकि उनका सबसे छोटा भाषण 2017 में 56 मिनट का रहा था.

शनिवार को मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन दिया.

इंदिरा का रिकॉर्ड तोड़ा, नेहरू से हैं पीछे

पिछले वर्ष उन्होंने लगातार 12 बार लाल किले से संबोधन देकर इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा था और इस मामले में वह केवल जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं, जिन्होंने लगातार 17 बार लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया था.

प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में अपना पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था, जो 65 मिनट का था. उनका 2015 का भाषण 88 मिनट, 2018 का 83 मिनट, 2019 का लगभग 92 मिनट, और 2020 का भाषण 90 मिनट का था. इसके बाद 2021 में उनका संबोधन 88 मिनट, 2022 में 74 मिनट, और 2023 में 90 मिनट का रहा.

मोदी से पहले जवाहरलाल नेहरू ने 1947 और आई. के. गुजराल ने 1997 ने क्रमशः 72 मिनट और 71 मिनट के सबसे लंबे स्वतंत्रता दिवस भाषण दिए थे. वहीं, जवाहरलाल नेहरू ने 1954 और इंदिरा गांधी ने 1966 में स्वतंत्रता दिवस पर सबसे छोटे भाषण दिए थे, जिनकी अवधि केवल 14 मिनट थी. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी के कुछ स्वतंत्रता दिवस भाषण भी सबसे छोटे भाषणों में शामिल हैं. मनमोहन सिंह के 2012 और 2013 के भाषण क्रमशः 32 मिनट और 35 मिनट के थे, जबकि अटल बिहारी वाजपेयी के 2002 और 2003 के भाषण क्रमशः 25 मिनट और 30 मिनट के रहे थे.

यह भी पढ़ें : 'कुछ लोगों को देश को डराने में मजा आता था'; PM मोदी बोले कोरोना से युद्ध तक, खाद-पेट्रोल की अफवाह फैलायी गई

यह भी पढ़ें : लाल किले से पहली बार गूंजा ‘वंदे मातरम्', पीएम मोदी बोले, ‘राष्ट्रीय गीत' के 150 साल पर इससे बेहतर अवसर नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
80th Independence Day, PM Modi Speech, Independence Day 2026, Red Fort Address, PM Modi Independence Day Speech Highlights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com