Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 13 मई की सुबह अचानक पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर भारतीय वायुसेना के अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की. पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान जवानों का 'जोश' काफी 'हाई' नजर आया. उन्होंने जवानों के साथ कुछ पल बिताए और उनसे बातचीत भी की. खास बात यह है कि पीएम मोदी ऐसे वक्त में आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जब पाकिस्तान दुनिया भर में लगातार झूठा नैरेटिव फैला रहा है कि उसने अपने हमले में भारत के पंजाब के आदमपुर एयरबेस को ध्वस्त कर दिया है और उसे भारी नुकसान भी पहुंचाया है. लेकिन, पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह खुद आदमपुर एयरबेस पहुंचकर पाकिस्तान के दावों की दुनिया के सामने पोल खोलकर रख दी. पीएम मोदी की 4 तस्वीरों में 4 मेसेज साफ नजर आया.
मेसेज 1- आदमपुर एयरबेस एकदम सेफ और सुरक्षित, S-400 को कुछ नहीं हुआ है.

पीएम मोदी की तस्वीरों ने पाकिस्तान को साफ संदेश दे दिया है कि आदमपुर एयरबेस एकदम सेफ और सुरक्षित है और पाकिस्तान का दावा पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद है. एक तस्वीर में पीएम मोदी के पीछे भारत का एयर डिफेंस सिस्टम S-400 भी सीना ताने दिखा. यह तस्वीर बिना कुछ बोले दुनिया को पाकिस्तान का सच दिखा रही थी. दरअसल पाकिस्तान की सरकारी न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान (एपीपी) ने दावा किया था कि पाकिस्तान वायु सेना के जेएफ-17 थंडर जेट ने हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग करके आदमपुर में तैनात भारत की S-400 वायु रक्षा प्रणाली को नष्ट कर दिया था. अब पीएम मोदी ने उसके सामने खड़े होकर पाकिस्तान का सच सबसे सामने दिखा दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मेसेज 2- भारत का जोश हाई है

इसी बीच पीएम मोदी की जवानों के साथ मुलाकात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह वायुसेना के अधिकारियों की पीठ थपथपाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के साथ 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के जयकारे भी लगाए. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आदमपुर एयरबेस में जवानों के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "आज सुबह मैं वायुसेना स्टेशन आदमपुर गया और हमारे बहादुर वायु योद्धाओं और सैनिकों से मिला. साहस, दृढ़ संकल्प और निडरता के प्रतीक लोगों के साथ रहना एक बहुत ही विशेष अनुभव था. भारत हमारे सशस्त्र बलों के प्रति हमेशा आभारी है, जो हमारे देश के लिए सब कुछ करते हैं." फोटो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी सेना के जवानों का हौसला अफजाई करते हुए दिख रहे हैं.
मेसेज 3- भारत एक है, भारत एकजूट है

पहलगाम में जब पाकिस्तान के भेजे आतंकियों ने धर्म पूछकर 26 लोगों की हत्या की थी, तो उसका मकसद एक ही था- वो भारत के अंदर साम्प्रदायिकता के आधार पर विभाजन करना चाहता है. लेकिन शायद उन आतंकियों के पाकिस्तानी आका यह भूल गए कि भारत का एक-एक इंसान हिंदू या मुस्लिम होने से पहले एक भारतीय है. हमारे लोकतंत्र का आधार धर्म नहीं भारत के झंडे के तले एकजुटता है, एक पंथनिरपेक्ष संविधान के प्रति हमारी निष्ठा है. एक खास तस्वीर और पीएम मोदी की देखने को मिली जिसमें पीएम मोदी जवानों की भीड़ के साथ खड़े हैं, मुस्कुरा रहे हैं. इसमें केवल एक जवान का नेमप्लेट दिख रहा है. उसमें भी सिर्फ सरनेम- सिद्दकी. वो क्या है कि रिलिजन वाले कॉलम में हम बोल्ड और कैपिटल में इंडियन लिखते हैं.
मेसेज 4- दुश्मनों के पायलट को सोने नहीं देंगे

एक फोटो में पीएम मोदी के पीछे भारतीय लड़ाकू विमान की तस्वीर लगी है. इस तस्वीर के ऊपर लिखा है, 'क्यों दुश्मन पायलट ठीक से सो नहीं पाते?' इस खास तस्वीर ने पड़ोसी मुल्क को साफ संदेश देने की कोशिश की है.
यह भी पढ़ें: शान से खड़ा है हमारा S-400 और मिग-29, आदमपुर एयरबेस जरा ध्यान से देख लो पाकिस्तान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं