PM Modi Exclusive Interview: NDTV के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में PM मोदी ने विपक्ष के कम्युनल कलर वाले सवाल पर निशाना साधा है. PM मोदी ने कहा, "यही कह-कहकर उन्होंने अपनी राजनीति चलाई है और कभी-कभी हम भी सोचते थे कि हां चलो भई संभल कर चलो. लेकिन मैं जब यहां बैठकर हर चीज को देखता हूं, तो पाता हूं कि इन्होंने संविधान का अपमान करने के सिवाए कुछ नहीं किया. संविधान सर्वधर्म संभाव की बात कर रहा है. ये घोर सांप्रदायिक लोग हैं. इनकी हर चीज का आधार सांप्रदायिक है. संप्रदाय में भी वोट बैंक की राजनीति है. और संप्रदाय से भी बाहर जाना, तो फिर जाति. यानि एक तरफ संप्रदाय की वोट बैंक और एक तरफ जाति का उठाना.
"इन लोगों के पापों को मैं उजाकर करके रहूंगा"
PM नरेंद्र मोदी ने एनडीटीवी को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा, "अब मुझे लगता है कि कम्युनल का लेबल लगे तो लगे, मुझे कम्युनल जिसको कहना है कहे, इन लोगों के पापों को मैं उजाकर करके रहूंगा. एक्सपोज करके रहूंगा. मैं घटनाओं के साथ बताता हूं कि इन्होंने ये नियम ऐसे बनाया था. मेरा मंत्र है- 'सबका साथ, सबका विकास', गांव के अंदर सौ घर हैं, जिनको बेनिफिट दिला दिया, फिर ये मत पूछा कि ये किस जाति का है, किस बिरादरी का है, किसका रिश्तेदार है... 100 घर मतलब मिलना चाहिए, तो मिलना चाहिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
PM मोदी ने कहा, "स्कीम को लाभार्थियों को 100 परसेंट. जब मैं 100 पसेंट देता हूं ना तो सामाजिक न्याय है, जब मैं 100 परसेंट कहता हूं, तो वो सच्चा सेक्युलरिज्म है और किसी को फिर शिकायत का मौका नहीं रहता है. फिर उसको विश्वास रहता है कि इसको जून में मिल गया ना, दिसंबर आते-आते मुझे भी मिल जाएगा. मुझे किसी को भी एक रुपये देने की जरूरत नहीं है. इसके कारण गवर्नेंस पर भी भरोसा हो जाता है. वहीं, विपक्ष का तरीका यह है कि किसी के लिए कुछ करना ही नहीं है. मैं भी कह सकता था कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज देता हूं, ये इसको दूंगा और उसको नहीं दूंगा. लेकिन मैं यह नहीं करूंगा, क्योंकि मुझे 'सबका साथ, सबको विकास' इसी मंत्र पर चलना है."

"ये घोर सांप्रदायिक लोग हैं"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण पर भी डाका डाला हुआ है. इनकी नजर इसी पर ही है ये वोटबैंक को कैसे देना है. वोट जिहाद को समर्थन कर रहे हैं. ये सारी चीजें सांप्रदायिक प्रवृत्तियां सेक्युलरिज्म का नकाब पहन कर रहे हैं. मुझे उनका ये ढोंगी सेक्युलरिज्म का नकाब देश के सामने उतारकर दिखाना है कि ये घोर सांप्रदायिक लोग हैं. और ये वो लोग हैं, जो अपनी सत्ता सुख के लिए देश को तोड़ सकते हैं और आपके हर सपने को तोड़ सकते हैं.
विपक्ष के मेनिफेस्टो पर क्या बोले PM मोदी?
NDTV से PM मोदी ने कहा कि अब आप इनके मेनिफेस्टो में इनकी हिम्मत देखिए, ठेके... कॉन्ट्रैक्ट, ये कहते हैं कि घर्म के आधार पर दिये जाएंगे. अरे, अगर कोई ब्रिज बनाना है, तो इसकी एक्सपर्टाइज किसके पास है, एक्सपीरियंस किसके पास है, रिसोर्स किसके पास हैं, टेक्नीकल मैनपावर किसके पास है, ये देखना चाहिए. अब आप धर्म के आधार पर ठेके देंगे, तो वो ब्रिज क्या बनेगा... क्या होगा मेरे देश का?
ये भी पढे़ं: -
"मैं टुकड़ों में नहीं सोचता... बड़ा पाना है तो बड़ा सोचो" : NDTV के साथ Exclusive इंटरव्यू में बोले PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं