भारत की डिजिटल क्रांति का डंका दुनिया भर में बज रहा है और दुनिया भर में लोग इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) प्रचार में व्यस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने एनडीटीवी के एडिटर-इन-चीफ संजय पुगलिया को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में नोबेल पुरस्कार विजेता पॉल रॉमर्स के साथ अपनी मुलाकात का जिक्र किया और बताया कि कैसे दुनिया भारत की डिजिटल क्रांति को लेकर हैरान रह जाती है. इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल क्रांति के फायदे और भारत में तेजी से ग्रोथ करती ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को लेकर भी विस्तार से बातचीत की. इंफ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि डिजिटल एंबेसी की जैसी कल्पना है, हम उसे प्रमोट कर रहे हैं. आपने जो डिजिटल क्रांति भारत में देखी है, मैं समझता हूं कि गरीब के एम्पावरमेंट का सबसे बड़ा साधन डिजिटल रेवोल्यूशन है. असमानता कम करने में डिजिटल रेवोल्यूशन बहुत बड़ा काम करेगा.
PM मोदी का पूरा इंटरव्यू यहां पढ़ें :
पीएम मोदी ने कहा, "आज दुनिया यह मानती है कि एआई में भारत पूरी दुनिया को लीड करेगा. हमारे पास यूथ है, विविधता है, डेटा की ताकत है." पीएम मोदी ने कंटेंट क्रिएटर्स और गेमर्स से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा, "उन्होंने मुझे एक बड़ी आश्चर्यजनक चीज बताई. मैंने उनसे पूछा कि क्या कारण है कि यह इतना फैल रहा है, उन्होंने बताया कि डेटा बहुत सस्ता है. दुनिया में डेटा महंगा है, मैं दुनिया के गेमिंग कॉम्पिटिशन में जाता हूं, डेटा इतना महंगा पड़ता है... भारत में जब बाहर के लोग आते हैं तो हैरान हो जाते हैं कि अरे इतने में... इसके कारण भारत में एक नया क्षेत्र खुल गया है."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

पीएम ने आगे कहा आज ऑनलाइन सब चीज एक्ससे है. कॉमन सर्विस सेंटर करीब 5 लाख से ज्यादा हैं. हर गांव में एक और बड़े गांव में 2-2, 3-3 हैं... किसी को रेलवे रिजर्वेशन करवाना है तो वह अपने गांव में ही कॉमन सर्विस सेंटर से करा लेता है. गर्वनेंस में मेरी अपनी एक फिलॉसफी है. मैं कहता हूं 'P2G2'. प्रो पीपल गुड गवर्नेंस."
दुनिया में भारत के डिजिटल रेवोल्यूशन की चर्चा : PM मोदी
देश के पब्लिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में आए बदलाव को लेकर पूछे गए एक सवाल पर पीएम मोदी ने कहा कि ये रेहड़ी पटरी वाले लोग हैं, उनको बैंक वाले पैसा नहीं देना चाहते हैं. मेरे डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर का फायदा हुआ कि रेहड़ी पटरी वालों को बैंक से लोन मिला. उनका पैसा शाम को ही जमा हो जाता है. हर रेहड़ी पटरी वाले के यहां आपको QR कोड मिलेगा. उसका व्यवस्था पर विश्वास भी बढ़ा है.

इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन का हिस्सा बनना बहुत जरूरी : PM मोदी
संजय पुगलिया के ग्रोथ के टारगेट में एग्रीकल्चर से लोगों को शिफ्ट करने और मैम्युफैक्चरिंग को बढ़ाने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, "जिन लोगों ने बाबा साहेब अंबेडकर का अध्ययन किया है... वह एक बहुत अच्छी बात बताते थे. हमारे देश के राजनेताओं ने उनकी अनदेखी की है. बाबा साहेब कहते थे देश में इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन बहुत जरूरी है क्योंकि देश का जो गरीब, आदिवासी है वह जमीन का मालिक है ही नहीं, वह एग्रीकल्चर में कुछ कर नहीं सकता. उसके लिए इंडस्ट्रियल रेवोल्यूशन का हिस्सा बनना बहुत जरूरी है और इसीलिए मैं मानता हूं कि भारत में एग्रीकल्चर पर जितना बोझ हम कम करेंगे, आज उस पर बोझ बहुत है. बोझ कम करने के लिए कानून काम नहीं करता है, डायवर्सिफिकेशन काम करता है. यह तब होता है जब आप डिसेंट्रिलाइज्ड वे में इंडस्ट्रियल नेटवर्क हों."
साथ ही उन्होंने कहा कि एग्रीकल्चर को वायबल और मजबूत बनाने के लिए भी इंडस्ट्रियल डवलपमेंट जरूरी है. हम एग्रीकल्चर का वैल्यू एडिशन करने वाली इंडस्ट्री ज्यादा बढ़ाते हैं तो सीधा-सीधा फायदा है. नहीं तो हम डायवर्सिफिकेशन की तरफ ले जाएं, तो उसका फायदा है.
PM मोदी ने गुजरात के अनुभवों को किया साझा
पीएम ने आगे कहा कि मेरा गुजरात का अनुभव रहा है. गुजरात एक ऐसा राज्य है, जिसके पास कोई मिनिरल्स नहीं हैं. गुजरात के पास ज्यादा से ज्यादा नमक के सिवा कुछ नहीं है. ऐसे समय में गुजरात एक ट्रेडस स्टेट बन गया था. एक तो 10 साल में से 7 साल अकाल तो एग्रीकल्चर में भी हम कमजोर थे. उसके बाद रेवोल्यूशन आया. एग्रीकल्चर में रेवोल्यूशन आया, इंडस्ट्री में रेवोल्यूशन आया. वह अनुभव मुझे यहां बहुत काम आ रहा है. हमें कलस्टर डवलप करने चाहिए, जैसे एक छोटी सी स्कीम है, वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट. यह उस जिले की पहचान बन रही है. उसमें वैल्यू एडिशन हो रहा है. टेक्नोलॉजी आ रही है, क्वालिटी आ रही है.

दुनिया के 7 में से एक आईफोन हमारे यहां बनता है : PM मोदी
ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को लेकर भी पीएम ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा, "आज देखिए भारत में ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बहुत तेजी से बढ़ रही है. इलेक्ट्रिक व्हिकल का बाजार बढ़ रहा है... हमने स्पेस को ओपन कर दिया है. स्पेस में इतने स्टार्टअप आए हैं कि सारे स्टार्टअप टेक्नोलॉजी को लीड कर रहे हैं. हम मोबाइल फोन इंपोर्टर थे. आज हम दुनिया में मोबाइल फोन के दूसरे सबसे बड़े निर्माता हैं. हम दुनिया के अंदर आईफोन एक्सपोर्ट कर रहे हैं. दुनिया में 7 में से 1 आईफोन हमारे यहां बनता है. गुजरात में मेरा जो डायमंड का अनुभव रहा है, आज दुनिया में 10 में से 8 डायमंड वो होते हैं, जिसमें किसी न किसी हिंदुस्तानी का हाथ लगा होता है.
ये भी पढ़ें :
* Exclusive Interview: PM मोदी बोले- 4 जून के बाद ऐसा झूमेगा सेंसेक्स, शेयर मार्केट के प्रोग्रामर भी थक जाएंगे
* Exclusive : PM मोदी ने बताई कैबिनेट नोट की 'ग्लोबल स्टैंडर्ड' वाली बात
* Super Exclusive : NDTV को दिए Interview में PM मोदी ने दिया सक्सेस का 'फोर-एस' मंत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं