प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज गुजरात काउंसिल ऑफ साइंस सिटी (Gujarat Council Of Science City) में रोबोटिक्स गैलरी (Robotic Gallery) का दौरा किया और वहां के रोबोटों को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए. पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर इस दौरे की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें से एक तस्वीर में एक रोबोट उन्हें चाय सर्व करता हुआ दिख रहा है.

पीएम मोदी ने अपनी इंस्टा पोस्ट में कैप्शन दिया, "गुजरात साइंस सिटी में आकर्षक रोबोटिक्स गैलरी. हमें चाय सर्व करने वाले रोबोट की तस्वीर भी देखना न भूलें!" गैलरी के दौरे को दौरान उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी थे.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम

तस्वीरों में प्रधानमंत्री मोदी गैलरी में रोबोटों का अवलोकन करते हुए नजर आए. यह गैलरी साइंस सिटी में नई जोड़ी गई है, जो कि 11,000 वर्ग मीटर से अधिक में फैली हुई है. साइंस सिटी की वेबसाइट के मुताबिक गैलरी का लक्ष्य विजिटर्स को रोबोटिक्स के लगातार बढ़ते क्षेत्र का पता लगाने के लिए एक प्लेटफार्म प्रदान करना है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन (Vibrant Gujarat summit) के दो दशक पूरे होने के मौके पर एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गुजरात की यात्रा पर हैं.
इस शिखर सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान की थी.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्वीट) पर कहा- वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन आर्थिक विकास के लिए गुजरात की अटूट प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है. उन्होंने कहा, "वर्षों से शिखर सम्मेलनों के जरिए विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख हितधारकों को एक साथ लाया गया है, विकास को आगे बढ़ाया गया है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि गुजरात के कई युवाओं के लिए अवसर पैदा किए गए हैं."
अपने गृह राज्य की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. इनमें गांव में वाई-फाई सुविधाएं शुरू करना शामिल है. इससे गुजरात के 22 जिलों के 7,500 गांवों को इंटरनेट कनेक्टिविटी मिल जाएगी. राज्य सरकार ने कहा है कि प्रधानमंत्री 'मिशन स्कूल ऑफ एक्सीलेंस' के तहत 4,505 करोड़ रुपये की परियोजनाएं भी लॉन्च करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं