विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2021

Petrol, Diesel Price : 11 दिनों में ही 3.30 रुपये महंगा हो गया डीजल, आज भी बढ़े दाम, यहां चेक करें

Petro, Diesel Price Today : आज दिल्ली में पेट्रोल एक बार फिर 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. नई बढ़ोतरी के बाद यहां आज पेट्रोल 104.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं डीजल आज 93.17 रुपये प्रति लीटर खरीदा जा सकता है. 

Petrol, Diesel Price : लगातार सात दिनों से बढ़ रहे हैं पेट्रोल-डीजल के दाम.
नई दिल्ली:

Petrol and diesel prices : दुनिया भर में ईंधन तेल के दामों में (Fuel Price Hike) लगातार बढ़ोतरी हो रही है. कच्चे तेल की बढ़ती मांग और ओपेक प्लस की ओर से उत्पादन न बढ़ाए जाने के चलते दाम रिकॉर्ड तेजी से उछले हैं. ऐसे में भारत जोकि कच्चे तेल के बाजार का शुद्ध आयातक है, उसके लिए ईंधन तेल के दामों में बेलगाम इजाफा हो रहा है. 24 सितंबर, 2021 के बाद जबरदस्त तेजी से तेल के दाम उछले हैं. पिछले सात दिनों से तो देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हुई है. सोमवार यानी 11 अक्टूबर, 2021 को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल एक बार फिर 30 पैसे प्रति लीटर और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. नई बढ़ोतरी के बाद यहां आज पेट्रोल 104.44 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं डीजल आज 93.17 रुपये प्रति लीटर खरीदा जा सकता है. 

मुंबई में आज पेट्रोल 29 पैसों की बढ़ोतरी के साथ 110.41 रुपये प्रति लीटर के दाम पर बिक रहा है. वहीं, डीजल 37 पैसे प्रति लीटर की महंगाई के साथ 101.03 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. आज की बढ़ोतरी के बाद चेन्नई में पेट्रोल 101.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.56 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. वहीं, कोलकाता में आज उपभोक्ता पेट्रोल 105.05 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीद पाएंगे, वहीं, डीजल की कीमत 96.24 रुपये प्रति लीटर है.

ये भी पढ़ें : राहुल गांधी का महंगाई को लेकर तंज, बोले- 'त्योहार का मौसम कर दिया फीका... धन्यवाद है मोदी जी का'
'अभी मामूली बढ़ोतरी, कच्चा तेल और उछला तो ज्यादा बढ़ेंगे दाम'- पेट्रोल-डीजल पर राहत के आसार नहीं

पेट्रोल 3.30 रुपये और डीजल 2.80 रुपये प्रति लीटर महंगा

बता दें कि इस महीने के पहले 11 दिनों में बस दो दिनों को छोड़कर सारे दिन दाम बढ़े हैं और इस महीने पेट्रोल 2.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3.30 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है.

लगातार मूल्यवृद्धि के बाद अब एक राज्य की राजधानी को छोड़कर अन्य स्थानों पर पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े को पार कर चुका है. देहरादून, चंडीगढ़ और गुवाहाटी भी इस सूची में शामिल हो गए हैं. सिर्फ रांची एकमात्र राजधानी है जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर से कम है.

दरअसल, ओपेक प्लस ने उत्पादन में चार लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक की बढ़ोतरी नहीं करने का फैसला किया है. इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेंट कच्चा तेल 82 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है. एक महीने पहले ब्रेंट कच्चे तेल का दाम 72 डॉलर प्रति बैरल था. शुद्ध आयातक होने की वजह से भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय दरों के अनुरूप होती है.

पेट्रोल-डीजल का रेट ऐसे करें चेक
आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Price Today, Petrol Rate Today, Diesel Prices
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com