- राजस्थान में 86 साल की भीखी देवी लगातार सातवीं बार निर्विरोध सरपंच चुनी गई हैं.
- उन्होंने सातवीं बार सरपंच बनकर रिकॉर्ड बना दिया है. वह पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी की पत्नी हैं.
- बाड़मेर जिले की वीरेंद्र नगर ग्राम पंचायत से वह लगातार सरपंच चुनी जा रही हैं.
राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए एक तरफ प्रत्याशी जीत के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं, एक-एक वोट के लिए घर-घर जा रहे हैं. लेकिन बाड़मेर जिले में एक नाम ऐसा है, जिसकी चर्चा पूरे राजस्थान में हो रही है. क्योंकि यहां के 86 साल की भीखी देवी लगातार सातवीं बार निर्विरोध सरपंच बनी हैं. गडरारोड में आने वाली वीरेंद्र नगर ग्राम पंचायत में पिछले 42 सालों से भीखी देवी ही सरपंच बनती आ रही है. गांव में इस बार भी न वोटिंग हुआ और न ही प्रचार सभी ने मिलकर भीखी देवी को ही अपने गांव की कमान सौंपी है. वह पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी की पत्नी हैं, जो लगातार सरपंच चुनी जा रही हैं.
1984 में पहली बार बनी थी सरपंच
भीखी देवी 1984 में पहली बार सरपंच बनी थी. उसके बाद से वह लगातार निर्विरोध चुनी जा रही हैं. पिछले चार दशकों में कोई उनके सामने चुनाव लड़ने नहीं आया. जानकारी के अनुसार इस बार भी नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वीरेंद्र नगर ग्राम पंचायत में भीखीदेवी के सामने कोई दूसरा उम्मीदवार मैदान में नहीं आया. जिसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया. ऐसे में भीखी देवी ने राजस्थान में रिकॉर्ड बना दिया है. परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें लगातार सातवीं बार निर्विरोध चुने जाने पर बधाई दी है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

गांव में भीखी देवी ने किया काम
खास बात यह है कि वीरेंद्र नगर पंचायत में भीखी देवी के साथ-साथ सभी 7 वार्डों के पंच भी सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने गए हैं, जिससे गांव में वोटिंग नहीं होगी. पूरी ग्राम पंचायत यहां निर्विरोध चुन ली गई हैं. ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी की धर्मपत्नी होने के बावजूद भीखी देवी ने सादगी का जीवन जिया है, सरपंच रहते हुए उन्होंने गांव में सभी जरूरी काम करवाए हैं. ऐसे में ग्रामीण उन्हें ही लगातार सरपंच बना रहे हैं. उनके पति हेमाराम चौधरी कांग्रेस के कद्दावर नेता थे, वह लगातार 6 बार विधायक रहे हैं और राजस्थान में कैबिनेट मंत्री और नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं.
ये वीडियो भी देखिए
बाड़मेर में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग
बाड़मेर जिले में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आज 10 पंचायत समितियों सरपंच चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. 359 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा, जबकि 60 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं. वोटिंग को देखते हुए प्रशासन ने यहां तैयारियां पूरी कर ली हैं.
ये भी पढे़ंः मध्य प्रदेश में समय से पहले होंगे पंचायत चुनाव? मोहन यादव सरकार ने दिए 3 चरणों में इलेक्शन के संकेत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं