विज्ञापन

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी का दूसरे टी20 में नहीं चला बल्ला, फिर भी बना दिया महारिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड की धरती पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं. 15 साल और 211 दिन की उम्र में उन्होंने मोहम्मद शरीफ का रिकॉर्ड तोड़ा है.

IND vs NZ: वैभव सूर्यवंशी का दूसरे टी20 में नहीं चला बल्ला, फिर भी बना दिया महारिकॉर्ड, बने पहले बल्लेबाज
वैभव सूर्यवंशी
@BCCI/X

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार (24 अक्टूबर 2026) को क्राइस्टचर्च में खेला गया. जहां तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी का बल्ला तो कुछ खास नहीं चला. मगर इसके बावजूद उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वह न्यूजीलैंड की जमीन पर इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. वैभव से पहले यह विशेष उपलब्धि बांग्लादेशी खिलाड़ी मोहम्मद शरीफ के नाम दर्ज थी. जिन्होंने 18 दिसंबर साल 2001 में एक टेस्ट मुकाबला हैमिल्टन में 16 साल और 6 दिन में खेला था. मगर आज क्राइस्टचर्च में वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 211 दिन में टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलते हुए बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है. 

आकिब जावेद का भी नाम विशेष लिस्ट में है शामिल 

पाकिस्तानी क्रिकेटर आकिब जावेद का भी नाम विशेष लिस्ट में शामिल है. उन्होंने 16 साल और 185 दिन की उम्र में एक इंटरनेशनल मुकाबला न्यूजीलैंड में खेला था. चौथे पायदान पर खेल जगत में 'क्रिकेट के भगवान' के रूप में विख्यात सचिन तेंदुलकर का नाम आता है. सचिन ने न्यूजीलैंड की जमीन पर 16 साल और 284 दिन की उम्र में इंटरनेशनल मुकाबला खेला था. 

न्यूजीलैंड की जमीन पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर 

15 साल और 211 दिन - वैभव सूर्यवंशी - भारत 

16 साल और 6 दिन - मोहम्मद शरीफ - बांग्लादेश

16 साल और 185 दिन - आकिब जावेद - पाकिस्तान

16 साल और 284 दिन - सचिन तेंदुलकर - भारत 

वैभव सूर्यवंशी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

वैभव सूर्यवंशी ने भारत की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल नौ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से नौ पारियों में 27.78 की औसत से 250 रन निकले हैं. जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं. 81 रनों की खेली गई पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च पारी है. 

यह भी पढ़ें- 'गौतम सर से बात...', गंभीर ने ऐसा क्या कहा कि मैदान में विस्फोट करने लगे तिलक? दूसरे टी20 के बाद खुद बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Vaibhav Sooryavanshi, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com