बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्रनाथ शास्त्री ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में देशभक्ति, वंदे मातरम, चंदा चोरी से लेकर Gen Z पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि जेन जी देश का भविष्य है. सभी को अपनी बात रखने का हक है और उनकी मांगे जायज हैं.
लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जेन जी को विचारों में बदलाव भी लाना होगा. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि सरहद पर खड़े जवान भी युवा ही है. देश का भविष्य भी युवा ही है.
हाल ही में युवाओं को लेकर उन्होंने कहा था कि आज का वक्त जान देने का नहीं, जान लेने का है. अब इस बयान पर उन्होंने कहा कि जो देश के खिलाफ है. जो भारत का खाते हैं और पाकिस्तान का गाते हैं, उनके खिलाफ बात होनी चाहिए. कोई भी राष्ट्रप्रेमी ऐसा नहीं चाहेगा कि देश विरोधी लोग देश में रहें. भारत में रहकर पाकिस्तान को लिए जयकारे लगाते हैं. उनको फांसी के फंदे पर चढ़ाया जाए.
उन्होंने कहा कि जिसे भारत से प्यार नहीं, वो हमारा यार नहीं, गद्दार है. देश विरोधी लोग लाहौर चले जाएं. जाने की व्यवस्था हम करा देंगे.
वंदे मातरम बिल पर क्या बोले बाबा धीरेंद्र?
धीरेंद्र शास्त्री ने वंदे मातरम को लेकर कहा कि जो लोग नहीं गाते हैं क्या वो संविधान से ऊपर है. आप संविधान की बात नहीं मानेंगे. संसद की बात नहीं मानेंगे. हम राजनेता नहीं हैं. न हम पक्ष की ओर से बोलते हैं न विपक्ष की ओर से. लेकिन मैं इतना जानता हूं कि हमें संविधान की रक्षा करनी चाहिए और उसका सम्मान करना चाहिए.
चंदा चोरी को लेकर क्या बोले?
राम मंदिर चंदा चोरी विवाद पर भी धीरेंद्र शास्त्री ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि ये बुरा हुआ और इसका मेरे मन में दुख है. उन्होंने चंदा चोरी पर अब तक कुछ नहीं बोलने की आलोचना को लेकर कहा, "इस दुनिया में अनंत चीजें हो रही है. चौबीसों घंटे हम शक्ति के संपर्क में नहीं रहते हैं. जब बैठते हैं प्राथर्ना करते हैं हमें लगता है हम बता देते हैं. उसकी एक विधि है परंपरा है. किसी को खुजली हो तो मेरा दर खुला है खुला ही रहेगा."
उन्होंने कहा, "हम चौबीसों घंटे शक्तियों के संपर्क में रहते हैं. ना ही हमारे पास ऐसी कोई शक्ति है कि जो हमेशा हमें बता दें कि कहीं भूकंप आने वाला है बता दो. हम प्रार्थना करते हैं जो इंट्यूशन आता है वो बता देते हैं. हां ये जरूर है कि मुझे दुख है. निश्चित रूप से ये बुरा हुआ. घोर निंदनीय हुआ. राम जी के चढ़ावा का हरण करने वाले को भगवान छोड़ेंगे थोड़ी. हनुमान जी दंड देंगे. कर्मा से कोई नहीं बच सकता है. जो जैसा कर्म करता है वो वैसा फल पाता है."
यह भी पढ़ें: सतीश पूनिया हरियाणा वाला फॉर्मूला लेकर पंजाब चुनाव में उतरेंगे, बीजेपी की जीत का 'मास्टर प्लान' तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं