विज्ञापन

न‍िकाय चुनाव: 39 ज‍िलों में पहले चरण का मतदान कल, स्‍कूल-कॉलेज सह‍ित सभी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी 

राजस्‍थान नगर निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान कल (9 स‍ितंबर) होगा. कल शाम से ही प्रचार थम गया है. 

न‍िकाय चुनाव: 39 ज‍िलों में पहले चरण का मतदान कल, स्‍कूल-कॉलेज सह‍ित सभी कार्यालयों में रहेगी छुट्टी 
निकाय चुनाव में पहले चरण का मतलदान 9 सितंबर को होगा.
फाइल फोटो

राजस्‍थान के 39 ज‍िलों के 162 नगरीय निकायों में कल मतदान होना है.  इसमें 4 नगर निगम, 24 नगर परिषद और 134 नगर पालिकाएं शामिल हैं. मतदान को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं और मतदान दलों को केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है. मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. कल मतदान वाले एर‍िया में सार्वजन‍िक अवकाश रहेगा. 

39 जिलों के नगरीय निकाय में मतदान 

अजमेर, नागौर, टोंक, ब्यावर, भीलवाड़ा, कोटपूतली-बहरोड़, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर, जयपुर, अलवर, सीकर, झुंझुनूं, जोधपुर, जालोर, पाली, सिरोही, कोटा, बारां, बूंदी, झालावाड़, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, करौली, दौसा, डीग, खैरथल-तिजारा, जैसलमेर, बाड़मेर और बालोत के नगरीय न‍िकाय में मतदान होगा. 

जयपुर के 18 नगरीय निकायों में वोटिंंग  

जयपुर के 18 नगरीय निकायों में मतदान होगा. इसके लिए 565 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. चौमूं और शाहपुरा नगर परिषद के साथ 16 नगर पालिकाओं में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इनमें दूदू, किशनगढ़-रेनवाल, जोबनेर, बस्सी, सांभरलेक, वाटिका, चाकसू, जमवारामगढ़, फागी, नारायणा, फुलेरा, मनोहरपुर, बगरू, कानोता, खेजरोली और कालाडेरा नगर पालिका शामिल हैं. 

रहेगा सार्वजनिक अवकाश

जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने मतदान वाले क्षेत्रों में 9 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान के दिन भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा. पुनर्मतदान की स्थिति में संबंधित मतदान क्षेत्र में जिस दिन दोबारा वोटिंग होगी, उस दिन भी सार्वजनिक अवकाश रहेगा.  मतदान वाले क्षेत्रों में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत भी अवकाश लागू रहेगा. 

आदेश का पालन करने के निर्देश 

मतदान वाले क्षेत्रों के औद्योगिक और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों को सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य किया गया है. इसमें आकस्मिक कामगार भी शामिल हैं. प्रशासन ने नियोजकों को निर्देश दिए हैं कि कर्मचारियों को मतदान का अधिकार सुनिश्चित किया जाए. मतदान के लिए अवकाश नहीं देने वाले नियोजकों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है.  जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित विभागों और प्रतिष्ठानों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. 

दो अलग-अलग दिन होगा मतदान 

जयपुर जिले में निकाय चुनाव का मतदान दो अलग-अलग दिन होगा.  पहले चरण में 9 सितंबर को 18 नगरीय निकायों में वोटिंग होगी, जबकि 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम क्षेत्र में मतदान कराया जाएगा. पहले चरण में होने वाली वोटिंग के लिए प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, चुनाव सामग्री और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं.  अब सभी की नजरें कल होने वाले मतदान और मतदाताओं के रुझान पर रहेंगी.

यह भी पढ़ें: 12 साल बाद फिर कोटा के निकाय चुनावी मैदान में भजनलाल शर्मा, धारीवाल बोले- निकाय चुनाव में CM को कभी नहीं देखा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Nagar Nikay Chunav, First Phase Voting In Rajasthan, Holiday, Voting Time, Nagar Nikay Election 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com