मीनाक्षी कंडवाल एनडीटीवी इंडिया पर डिबेट शो "तीन का तरकश" और रात दस बजे "कचहरी" कार्यक्रम होस्ट करती हैं। देश की पहली जर्नलिस्ट हैं जो टीवी पर एकरिंग के लिए टैलेंट हंट की विजेता के रुप में चुनी गईं। टीवी पत्रकारिता में बीते 18 वर्षों में जोशीमठ, चमोली, केदारनाथ आपदाओं के ग्राउंड कवरेज से लेकर चुनावी कवरेज, नोटबंदी, कोरोना काल की रिपोर्टिंग के लिए काफी सराहा गया। मीनाक्षी देश के उन चुनींदा पत्रकारों में से एक हैं जो साल 2019 में कवरेज के लिए लाहौर, पाकिस्तान गए। करतारपुर कॉरिडोर कवरेज के उस एतिहासिक घटनाक्रम के लिए मीनाक्षी को बेस्ट इंटरनेशनल कवरेज के ENBA पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मीनाक्षी के लेख इंडिया टुडे मैगजीन और देश के प्रतिष्ठित अखबारों में छपते रहे हैं। टीवी पर संवेदनशीलता के साथ खबरों की गहराई में उतरकर बोलने और जनता से संवाद का तरीका मीनाक्षी कंडवाल को भीड़ से अलग बनाता है।