India Coronavirus: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr Harshvardhan) का कहना है कि प्लाज्मा थेरेपी (Plasma Therapy) के बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं किया गया है. इसके सभी पहलुओं का आकलन जारी है और उसके बाद ही कोई अंतिम फैसला प्लाज्मा थेरेपी के बारे में लिया जाएगा. डॉ हर्षवर्धन से उनके साप्ताहिक कार्यक्रम 'संडे संवाद' के दौरान पूछा गया कि 'आप कैसे बोल सकते हैं कि प्लाज्मा थेरेपी से कोविड-19 (Covid-19) में मदद नहीं मिलती जबकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री खुद प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हुए हैं?'
इस सवाल के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने कहा कि 'प्लाज्मा थेरेपी पर आईसीएमआर (ICMR) द्वारा की गई स्टडी के प्रारंभिक नतीजों से यह पता चला है कि ये कोविड में होने वाली मौतों से बचाने में कम सार्थक है. लेकिन यह स्टडी अभी और भी पहलुओं पर अपने नतीजों का आकलन करेगी और अंतिम नतीजे पर पहुंचेगी. प्लाज्मा थेरेपी अभी भी ऑफ लेबल थेरेपी के रूप में मौजूद है. इसको जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की निगरानी में इस्तेमाल किया जा सकता है.'
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
दरअसल पिछले दिनों देश के सबसे बड़े अनुसंधान संस्थान इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की रिसर्च सामने आई थी जिसमें यह कहा गया था कि प्लाज्मा थेरेपी कोरोना से होने वाली मौतों को रोकने में कारगर नहीं है और ना ही यह बिगड़ते हालात की रफ्तार कम करने में कामयाब होती है. हालांकि रिसर्च में यह जरूर कहा गया था कि इससे वायरस जल्दी निगेटिव होता है. सांस लेने की समस्या में कमी आती है और थकान भी कम होती है.
कोविड के इलाज में प्लाज्मा थेरेपी का अंत नहीं हुआ, अभी इस पर बहुत काम बाकी : डॉ एसके सरीन
इस स्टडी के सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहे थे कि अब प्लाज्मा थेरेपी का भारत में भविष्य क्या होगा? लेकिन देश के स्वास्थ्य मंत्री के बयान से साफ है कि फिलहाल प्लाज्मा थेरेपी देश में पहले की तरह ही चलती रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं