विज्ञापन

किम कार्दशियन से अनुष्का शर्मा तक, क्यों ट्रेंड कर रही है Platelet-Rich Plasma थेरेपी

Platelet Rich Plasma Therapy: आजकल बाल झड़ना, त्वचा का ढीलापन और समय से पहले उम्र के असर को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपचार अपनाने लगे हैं. इन्हीं में एक नाम तेजी से चर्चा में है  प्लेटलेट रिच प्लाज्मा यानी PRP थेरेपी. दिलचस्प बात यह है कि यह इलाज केवल आम लोगों के बीच ही नहीं बल्कि कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटीज के बीच भी फेमस हो चुका है. किम कार्दशियन से लेकर अनुष्का शर्मा तक कई मशहूर हस्तियों ने इस थेरेपी को अपनाया है.

किम कार्दशियन से अनुष्का शर्मा तक, क्यों ट्रेंड कर रही है Platelet-Rich Plasma थेरेपी
Platelet Rich Plasma Therapy
AI

Platelet Rich Plasma Therapy: आजकल बाल झड़ना, त्वचा का ढीलापन और समय से पहले उम्र के असर को कम करने के लिए लोग कई तरह के उपचार अपनाने लगे हैं. इन्हीं में एक नाम तेजी से चर्चा में है प्लेटलेट रिच प्लाज्मा (Platelet Rich Plasma) यानी PRP थेरेपी. दिलचस्प बात यह है कि यह इलाज केवल आम लोगों के बीच ही नहीं बल्कि कई भारतीय और अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटीज के बीच भी फेमस हो चुका है. किम कार्दशियन से लेकर अनुष्का शर्मा तक कई मशहूर हस्तियों ने इस थेरेपी को अपनाया है. डॉक्टरों के अनुसार यह तकनीक (Technique) शरीर की प्राकृतिक क्षमता (Natura Ability) का इस्तेमाल कर त्वचा (Skin) और बालों (Hair) को बेहतर बनाने में मदद करती है.

क्या होती है प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी

PRP थेरेपी एक मेडिकल प्रक्रिया है जिसमें मरीज के अपने खून (Blood) का इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले डॉक्टर मरीज के शरीर से थोड़ी मात्रा में खून लेते हैं. इसके बाद उस खून को एक मशीन में प्रोसेस करके उसमें से प्लेटलेट्स (Platelets) से भरपूर प्लाज्मा (Plasma) अलग किया जाता है. प्लेटलेट्स में कई तरह के ग्रोथ फैक्टर (Growth Factor) होते हैं जो कोशिकाओं (Cells) की मरम्मत और नई कोशिकाओं के निर्माण में मदद करते हैं. इसी प्लाज्मा को बाद में त्वचा या सिर की त्वचा में इंजेक्शन (Injection) के जरिए लगाया जाता है.

सेलिब्रिटीज के बीच क्यों फेमस हो रही है पीआरपी थेरेपी

दुनिया भर में कई सेलिब्रिटीज इस थेरेपी को आजमा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार किम कार्दाशियन ने PRP फेशियल को काफी लोकप्रिय बनाया था. उन्होंने अपने “वैंपायर फेशियल” की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसके बाद यह इलाज चर्चा में आ गया. खेल जगत में भी इसका इस्तेमाल किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार राफेल नडाल और टाइगर वुड्स जैसे खिलाड़ियों ने चोट से उबरने के लिए PRP थेरेपी का सहारा लिया था.

यह भी पढ़े: निक जोनस की दोस्त माया किब्बेल का 30 साल की उम्र में Wilson's disease से निधन, जानें इस बीमारी के लक्षण और इलाज

भारत में भी बढ़ रहा है ट्रेंड

भारत में भी कई सेलिब्रिटीज इस उपचार को अपना चुके हैं. खबरों के अनुसार अनुष्का शर्मा और शिल्पा शेट्टी जैसी अभिनेत्रियां त्वचा की देखभाल के लिए PRP थेरेपी करवा चुकी हैं. टीवी एक्ट्रेस हिना खान  ने भी बाल झड़ने की समस्या को कम करने के लिए PRP हेयर ट्रीटमेंट (Hair Treatment) लेने की बात इंटरव्यू में कही थी.

किन समस्याओं में मिल सकती है मदद?

विशेषज्ञों के अनुसार PRP थेरेपी का इस्तेमाल बाल झड़ने, बाल पतले होने और त्वचा की गुणवत्ता सुधारने के लिए किया जाता है. इसके अलावा मुंहासों के दाग कम करने और त्वचा को ज्यादा स्वस्थ दिखाने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है.

हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि यह उपचार हमेशा किसी प्रशिक्षित विशेषज्ञ की देखरेख में ही कराना चाहिए. सही तरीके से किया गया PRP उपचार कई लोगों के लिए त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं में मददगार साबित हो सकता है.

Watch Video: एनेस्थीसिया कैसे सुन्न कर देता है शरीर? क्यों लोग डरते हैं इससे, जानिए इससे जुड़े मिथ्स और फैक्ट्स

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com