प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर ‘परिवारवाद की राजनीति' करने का आरोप दोहराते हुए सोमवार को कहा कि एक परिवार की कई पीढ़ियों के सदस्य यदि योग्यता से राजनीति में आते हैं तो वह उसे परिवारवाद नहीं मानते बल्कि एक ही परिवार द्वारा पार्टी चलाने को गलत मानते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस को एक परिवार के आगे कुछ नहीं दिखाई देता और इससे उसने खुद का, विपक्ष का, देश का और संसद का बड़ा नुकसान कर दिया है.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि देश को अच्छे, स्वस्थ विपक्ष की बहुत जरूरत है, लेकिन कांग्रेस ने दस साल के बाद भी स्वस्थ विपक्ष बनने का प्रयास नहीं किया.
पीएम मोदी ने सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी का नाम लेते हुए कहा, ‘‘देश ने जितना परिवारवाद का खामियाजा उठाया है, उसका खामियाजा कांग्रेस ने भी उठाया है. अधीर बाबू की हालत देख रहे हैं. (मल्लिकार्जुन) खरगे इस सदन से उस सदन में चले गए. गुलाम नबी आजाद तो पार्टी से ही चले गए. ऐसे कई नेता परिवारवाद की भेंट चढ़ गए.''
उन्होंने किसी का नाम लिये बिना कहा, ‘‘एक ही उत्पाद को बार-बार लांच करने के चक्कर में कांग्रेस की दुकान में ताला लगने की नौबत आ गई.''
पीएम मोदी ने परिवारवाद को लेकर भाजपा के बयानों पर आने वाली प्रतिक्रियाओं का जवाब देते हुए कहा, ‘‘आज मैं परिवारवाद का मतलब समझा देता हूं. अगर किसी परिवार के एक से अधिक लोग जन समर्थन से अपने बलबूते राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति करते हैं तो उसे हमने कभी परिवारवाद नहीं कहा.''
उन्होंने कहा, ‘‘हम किसी पार्टी को एक ही परिवार द्वारा चलाये जाने, परिवार के लोगों को ही प्राथमिकता मिलने, परिवार के लोगों द्वारा ही सारे निर्णय लिये जाने को परिवारवाद मानते हैं.''
पीएम मोदी ने सदन में सत्ता पक्ष की अग्रिम पंक्ति में अपने पास बैठे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘न राजनाथ जी का कोई राजनीतिक दल है, न अमित शाह का कोई राजनीतिक दल है.''
इस दौरान कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख और पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सदन में उपस्थित थीं.
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में एक परिवार के दस लोग राजनीति में आएं, कोई बुराई नहीं है. मैं एक परिवार के दस लोगों की प्रगति का स्वागत करता हूं. नयी पीढ़ी के अच्छे लोग आएं, यह स्वागत योग्य बात है.''
उन्होंने कहा कि लेकिन जब परिवार ही पार्टियां चलाते हैं, अध्यक्ष एक ही परिवार से होगा, ऐसी व्यवस्था है तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है.
पीएम मोदी ने कहा, ‘‘मैं कभी इस विषय पर बोलता नहीं था, आज बोल दिया.'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब परिवार में उलझ गई है और वे देश के करोड़ों परिवारों की आकांक्षाओं और उपलब्धियों को देख नहीं पा रहे. उन्होंने कहा, ‘‘वे अपने परिवार के बाहर देखने को तैयार नहीं हैं.''
ये भी पढ़ें- यूपी के बजट पर बोले अखिलेश यादव, ''बीजेपी की नीति आम जनता विरोधी''
ये भी पढ़ें- "अलायंस का बिगड़ा एलाइनमेंट, एक-दूसरे पर विश्वास नहीं..." : PM मोदी का 'इंडिया' गठबंधन पर निशाना
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं