दिवाली आने वाली है, ऐसे में अगर आप अपने लिए पहली बार कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो बाजार में कई दमदार ऑप्शन्स हैं. हालांकि, अगर आपका बजट काफी लिमिटेड है लेकिन आप बिना ज्यादा समझौता किए कार लेना चाहते हैं तो आप कुछ चुनिंदा ऑप्शन के साथ जा सकते हैं. अगर पहली कार है तो आप ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जा सकते हैं. इससे ड्राइविंग के दौरान आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी. अच्छी बात है कि Maruti से लेकर Tata तक के पास आपके लिए लिमिटेड बजट में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाली कार के विकल्प हैं. सबसे सस्ती ऑटोमैटिक कार की कीमत केवल 4.77 लाख रुपये से शुरू होती है. आइए, आपको फटाफट पूरी लिस्ट बताते हैं.
Maruti Suzuki S-Presso
यदि बजट को कम रखना आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, तो Maruti Suzuki S-Presso आपके लिए सबसे सस्ता ऑप्शन है. इसका VXi (O) AGS वेरिएंट सबसे किफायती ऑटोमैटिक मॉडल है. इसमें 1-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 68 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क देता है. इसे 5-स्पीड AMT (AGS) गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. कंपनी का दावा है कि ये गाड़ी 25.30 किमी/लीटर का शानदार माइलेज दे सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
ये कार अपने कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद इसके टॉल-बॉय डिजाइन के कारण केबिन के अंदर काफी अच्छी जगह मिलती है. इसके टॉप VXi Plus वेरिएंट में ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी कीमत 4.77 लाख से शुरू होती है.
Renault Kwid
अगर आपका बजट थोड़ा-सा ज्यादा है तो आप Renault Kwid खरीद सकते हैं. Renault Kwid बजट हैचबैक सेगमेंट में मस्कुलर डिजाइन लेकर आती है इसके Climber AMT वेरिएंट की कीमत 4.90 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 68 PS की पावर और 92 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस कार को भी S-Presso की तरह 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इस बजट कार में वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (AC), पावर एडजस्टेबल ORVM और पार्किंग को आसान बनाने के लिए रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं. इसके क्लाइंबर वर्जन में स्पोर्टी रूफ रेल्स और ब्लैक क्लैडिंग भी दी गई है.
Maruti Suzuki Alto K10
Maruti Suzuki Alto K10 के ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत 4.97 लाख से शुरू होती है. इसमें भी एस-प्रेसो वाला समान 1-लीटर पेट्रोल इंजन (68 PS) मिलता है, जो 24.90 किमी/लीटर का बेहतरीन माइलेज देने का दावा करता है. छोटे साइज के कारण इसे भारी ट्रैफिक और तंग गलियों में चलाना बेहद आसान है. इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में एंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के सपोर्ट के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम मिलता है. आपको बता दें कि कंपनी इसके मैनुअल वेरिएंट्स के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG का ऑप्शन भी देती है.
Maruti Suzuki Celerio
Maruti Suzuki Celerio हमेशा से ही अपने बेहतरीन माइलेज के लिए जानी जाती रही है, और यह देश की सबसे किफायती ऑटोमैटिक हैचबैक कारों में से एक है. अगर आप ऑल्टो या एस-प्रेसो के साथ नहीं जाना चाहते हैं तो आप इसको खरीद सकते हैं. इसमें 1-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो 68 PS की पावर और 92 Nm का टॉर्क देता है. ये ऑटोमैटिक वेरिएंट 26 किमी/लीटर का बंपर माइलेज देने का दावा करता है. इसके VXi AMT वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5.63 लाख रुपये है. शहर के व्यस्त रास्तों के लिए इसका डिजाइन बिल्कुल परफेक्ट है और केबिन में काफी आरामदायक स्पेस मिलता है. इसके टॉप वेरिएंट्स में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका CNG वर्जन भी उपलब्ध है, लेकिन वह केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही आता है.
Maruti Suzuki Wagon R
Maruti Suzuki Wagon R अपने क्लासिक टॉल-बॉय डिजाइन के कारण केबिन के अंदर सबसे बेहतरीन हेडरूम और खुला-खुला अहसास देती है. इसका ऑटोमैटिक रेंज 5.99 लाख रुपये से शुरू होता है. यह कार वेरिएंट के अनुसार 1.0-लीटर इंजन (68 PS और 91 Nm) और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (91 PS और 114 Nm) के विकल्पों में उपलब्ध है. इसका ऊंचा रूफ डिजाइन इसे एक बेहद प्रैक्टिकल फैमली कार बनाता है. इसके टॉप वेरिएंट्स में 7-इंच का टचस्क्रीन सिस्टम, ऐपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, कीलेस एंट्री और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम जैसे जरूरी फीचर्स दिए गए हैं.
Tata Tiago
Tata Tiago भी इस लिस्ट में है. अगर आप टाटा की कार के साथ जाना चाहते हैं तो आपको ये कार पेट्रोल और CNG दोनों ही फ्यूल ऑप्शन में AMT ऑप्शन के साथ मिल जाएगी. इसके पेट्रोल ऑटोमैटिक रेंज 'Pure AMT' वेरिएंट से होती है. जिसकी कीमत 6 लाख रुपये है. जबकि इसके CNG-AMT वेरिएंट्स इस रेंज में थोड़ा ऊपर मिलते हैं. इसका पेट्रोल इंजन 85 PS की मजबूत पावर देता है, जबकि सीएनजी मोड में यह 74 PS की पावर जनरेट करता है.
टाटा ने अपनी इस हैचबैक को काफी आधुनिक फीचर्स से अपग्रेड किया है, जिसके टॉप वेरिएंट्स में 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, तंग जगहों पर पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस फोन चार्जर जैसे लग्जरी फीचर्स दिए गए हैं. ये उन ग्राहकों के लिए सबसे बेस्ट है जो कम रनिंग कॉस्ट के साथ ऑटोमैटिक कार की सुविधा चाहते हैं.
नोट: ऊपर बताई गई सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं, जो आपके शहर और स्थानीय डीलरशिप के आधार पर बदल सकती हैं.
यह भी पढ़ें | दाम Creta से कम.. लेकिन फीचर्स ज्यादा, Hyundai की नई SUV के फीचर्स ने लूटी महफिल!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं