उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी कस्बे में पिता ने आठ साल की बेटी के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया. पुलिस ने चाचा की शिकायत पर ममाला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इसकी जानकारी दी. क्षेत्राधिकारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात केसर नाम के व्यक्ति अपनी दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली पत्नी से हुई बेटी के साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि चीख न निकले इसके लिए उसकी सौतेली मां ने उसका मुंह दबाए रखा. पुलिस ने बताया कि सुबह होने पर जब यह जानकारी परिवार के दूसरे लोगों को लगी तो चाचा और चाची नाबालिग को थाने ले आए और घटना की जानकारी दी.
पुलिस बताया कि नाबालिग के चाचा की शिकात पर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है . उन्होंने बताया कि आरोपी केसर (30) रेलवे फाटक के पास जूते की मरम्मत का काम करता है और उसके खिलाफ हल्द्वानी में भी पॉक्सो का मुकदमा दर्ज हो चुका है. उन्होंने बताया कि कुछ ही समय पहले वह इस मामले में जेल से छूटकर आया था. नाबालिग के चाचा की तरफ से दर्ज मामले के बाद किशोरी के पिता और उसकी सौतेली माता को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
ये भी पढ़ें-
- लड़की को 13 KM घसीटने वाली कार के 2 मिनट बाद गुजरी थी PCR वैन, देखें कंझावला केस का नया VIDEO
- भ्रष्टाचारियों के नाम का तब तक न करें जिक्र..." : राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो के आदेश पर विवाद
- आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में CRPF के 1800 अतिरिक्त जवानों की होगी तैनाती, केंद्र का फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं