सूरत के सचिन GIDC इलाके में आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है. घर में शौचालय की सुविधा नहीं होने के कारण बच्ची घर के पास खुले स्थान पर शौच के लिए गई थी. इसी दौरान 35 वर्षीय आरोपी सर्वेश रामलखन निषाद ने कथित तौर पर बच्ची को सुनसान झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची के विरोध करने पर आरोपी ने उसे थप्पड़ मारे और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. मामले में सचिन GIDC पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर की सुबह बर्फ फैक्ट्री के पास हुई थी. वारदात के बाद डरी-सहमी बच्ची किसी तरह घर पहुंची और अपनी मां को पूरी घटना बताई. मासूम की आपबीती सुनकर मां ने तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क किया. सूचना मिलते ही सचिन GIDC पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने आसपास के CCTV फुटेज खंगाले और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाकर आरोपी की पहचान की. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.
-
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
क्राइम सीन रीक्रिएशन
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर लेकर पहुंची और क्राइम सीन रीक्रिएशन कराया. पुलिस ने यह जानने का प्रयास किया कि आरोपी बच्ची को कहां से झाड़ियों में ले गया और घटना किस तरह हुई. घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई भी की गई.
गिरफ्तार आरोपी सर्वेश रामलखन निषाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खानपुर का रहने वाला बताया गया है. वह सूरत में मजदूरी करता था और तिरुमाला सोसाइटी क्षेत्र में बर्फ फैक्ट्री के पास स्थित झुग्गी में रहता था. पुलिस के मुताबिक, फिलहाल आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है, हालांकि इस दिशा में भी जांच की जा रही है.
पुलिस ने क्या बताया?
सचिन GIDC पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गोहिल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार किया गया. फिलहाल क्राइम सीन रीक्रिएशन और अन्य जांच की कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने अपील की कि बच्चों के साथ किसी भी तरह की घटना होने पर बिना डरे तुरंत 112 नंबर, नजदीकी पुलिस स्टेशन या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें. पुलिस की ओर से स्कूलों, कॉलेजों और सोसाइटियों में 'गुड टच-बैड टच' को लेकर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाते हैं.
इस घटना ने बच्चों की सुरक्षा के साथ-साथ झुग्गी बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं की कमी पर भी सवाल खड़े किए हैं. घर में शौचालय नहीं होने के कारण बच्ची को खुले स्थान पर जाना पड़ा, जहां उसके साथ यह गंभीर वारदात हुई. ऐसे में पुलिस कार्रवाई के साथ यह भी जरूरी है कि जरूरतमंद परिवारों तक शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंचें और बच्चों की सुरक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाई जाए. फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: नागपुर की Z गैंग के सरगना से था श्रद्धा दुबे का अफेयर... शिवा शर्मा केस में UP का विधायक रडार पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं