दिल्ली के कंझावला में 20 साल की लड़की के साथ हुए हिट एंड रन केस का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर दिल्ली पुलिस कई सवालों का सामना कर रही है. 1 जनवरी को नए साल के जश्न और भीड़भाड़ को देखते हुए पुलिस ने 18000 जवान और 250 पीसीआर वैन तैनात करने का दावा किया था. लेकिन इतनी तैयारी के बाद भी पुलिस लड़की को टक्कर मारने के बाद 13 किलोमीटर तक घसीटने वाली कार को ट्रेस न कर पाई. नए सीसीटीवी फुटेज में एक पीसीआर वैन को कैप्चर किया गया है.
कंझावला हिट एंड रन केस के नए वीडियो में देखा जा सकता है कि अंजलि सिंह को टक्कर मारने के बाद कार के गुजरने के कुछ दो मिनट बाद एक पीसीआर वैन भी वहां से गुजरी. यानी एक्सीडेंट के बाद एक मौका ऐसा आया होगा, जब कार और पीसीआर वैन के बीच कम दूरी रही होगी, लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस को लड़की के फंसे होने की भनक तक नहीं लगी और युवक कार में फंसी लड़की को घसीटते चले गए.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) पर पहली कॉल 2.15 बजे एक कॉलर द्वारा प्राप्त की गई, जिसने शव को घसीटते हुए देखा था. यह मुश्किल से आधे घंटे बाद हुआ जब कार 20 वर्षीय इवेंट मैनेजर अंजलि सिंह की स्कूटी से टकरा गई और उसका पैर कार के फ्रंट एक्सेल में फंस गया.
पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर आए 5-6 कॉल
सूत्रों का कहना है कि पुलिस के इमरजेंसी नंबर पर पांच या छह कॉल किए गए थे. इसके चश्मदीद दीपक दहिया की ओर से पुलिस को 20 से अधिक कॉल किए गए थे. दीपक ने ही देखा कि लड़की कार के नीचे फंसी हुई थी.
न्यू ईयर पार्टी करके सहेली के साथ लौट रही थी अंजलि
न्यू ईयर पार्टी करने के बाद अपनी दोस्त निधि के साथ स्कूटी से घर लौट रही अंजलि सिंह को रात करीब 2 बजे कार ने टक्कर मारी थी. इसके बाद उसका पैर कार के एक्सेल में फंस गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की खुद को बचाने की कोशिश करती रही, चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन कार में बैठे युवक उसे 13 किमी तक घसीटते ले गए. आरोपियों को लग गया था कि कार में कुछ अटका हुआ है. उन्होंने बाहर देखा तो लड़की का हाथ दिखाई दिया, लेकिन रास्ते में खड़ी एक पीसीआर वैन को देखकर फिर से युवती को घसीटने लगे.
शव को गिराने के लिए कार ने मारे कई यू-टर्न
लड़की के शव को गिराने के लिए कार से 4 बार से ज्यादा यू-टर्न मारा. इस दर्दनाक घटना के दौरान कार चार थाना इलाकों सुल्तानपुरी, अमन विहार, प्रेम नगर व कंझावला थाना इलाके से गुजरी थी. अंजलि की दोस्त निधि एक्सीडेंट के वक्त अंजलि के साथ स्कूटी पर थी, लेकिन दोस्त की ये हालत देखक वह बिना किसी को बताए अपने घर भाग गई. निधि तब तक सामने नहीं आई, जब तक कि पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए उसे ढूंढ न निकाला.
9 पीसीआर वैन के बाद भी घसीटती रही लड़की
सूत्रों का कहना है कि हादसे के 13 किलोमीटर के रूट पर 5 पीसीआर वैन तैनात थी. 5-6 पीसीआर कॉल हुईं. चश्मदीद दीपक से 20 से ज्यादा बार पुलिस अफसरों ने बात की. उसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए कुल 9 पीसीआर वैन को लगाया गया था और लोकल पुलिस भी आरोपियों को खोज रही थी, लेकिन फिर भी मौके से आरोपियों को दिल्ली पुलिस नहीं पकड़ पाई.
ये भी पढ़ें:-
कंझावला मामला : घटनास्थल से भागती दिखी पीड़िता की दोस्त, CCTV वीडियो आया सामने
पुलिस की 9 PCR वैन, 5-6 कॉल... फिर भी लड़की को 13 किलोमीटर तक घसीटती रही कार: सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं