बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइक अरोड़ा के पिता अनिल मेहता (Malaika Arora Father's Death) के शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है. पोस्टमॉर्टम में उनकी मौत की वजह सामने आ गई है. प्राथमिक रिपोर्ट में मौत की वजह मल्टीपल इंज्युरी पाई गई है. वहीं उनका विसरा जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेजा गया है. अनिल मेहता का पोस्टमॉर्टम बुधवार रात 8 बजे मुंबई के कूपर पोस्टमॉर्टम केंद्र में हुआ. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.
अब तक के अपडेट्स
- सुसाइड नोट नहीं : बांद्रा पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.पहली नजर में मामला खुदकुशी का जरूर दिख रहा है, लेकिन पक्के तौर पर पुलिस भी कुछ नहीं कह रही. 62 साल के अनिल मेहता कोई सुसाइड नोट छोड़कर नहीं गए हैं.
- क्या डिप्रेशन में थे मेहता?: मलाइका अरोड़ा के पिता की खराब तबीयत की बात भी सामने आ रही है. बताया जा रहा कि मेहता अपनी खराब तबीयत को लेकर डिप्रेशन में थे. संभव है कि इसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया हो.
- पुलिस डायरी की भी कर ही जांच: अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक- पुलिस मेहता की डायरी भी खोज रही है. पुलिस को उम्मीद है कि संभवत मौत का राज डायरी खोल सकती है. मुमकिन है कि मेहता ने अपने आखिरी पलों की कुछ बातें डायरी में लिखी होंगी.
- CCTV फुटेज भी: बुधवार को सुबह करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच मेहता की अपने फ्लैट की बालकनी से गिरकर मौत हो गई थी. बांद्रा पुलिस इसके अलावा सीसीटीव फुटेज भी खंगाल रही है. आखिर वो गिरे कैसे
- पंजाब के फाजिल्का के थे मेहता: मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता पंजाब के फाजिल्का से ताल्लुख रखते थे. उन्होंने मर्चेंट नेवी भी में काम किया था.
- अनिल मेहता का पोस्टमार्टम: प्राथमिक रिपोर्ट में मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताई गई हैं.विसरा फोरेंसिक लैब में भेजा गया, आज अंतिम संस्कार होगा
ये भी पढ़ें-मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत सुसाइड या हादसा, ये हैं 5 अनसुलझे सवाल
मलाइका अरोड़ा के पिता की बुधवार दोपहर को छठी मंजिल से गिरने से मौत हो गई थी. पहले इसे आत्महत्या बताया जा रहा था. मालइका के पिता अनिल मेहता ने आत्महत्या की है या वह गिर गए, ये तो जांच के बाद ही पता चल सकेगा. लेकिन पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में मौत की वजह चोट लगना बताया गया है. आज उनका मुंबई में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटी शामिल होंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस मामले से जुड़े जुड़ी बड़ी बातें
- मलाइका अरोरा के पिता अनिल मेहता ने खुदकुशी की या ये हादसा है, पुलिस हर एंगल से कर रही है जांच.
- पुलिस ने बताया था कि प्राथमिक तौर पर ये मामला खुदकुशी का लग रहा है, हालांकि जांच जारी है.
- मलाइका अरोरा के पिता का असली नाम अनिल अरोड़ा नहीं अनिल मेहता है और वे मलाइका के सौतेले पिता थे.
- अनिल मेहता ने खुदकुशी के पहली सुबह अपनी दोनों बेटियों मलाइका और अमृता से फोन पर की थी बात.
- अनिल मेहता ने फोन पर कहा था- "I'm sick and tired"
अनिल मेहता की छठी मंजिल से गिरकर मौत
62 साल के अनिल मेहता अपने परिवार के साथ छठी मंजिल पर रहते थे. उनकी मौत के बाद सभी पहलुओं पर विस्तार से जांच की जा रही है. पुलिस को पहली नजर में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है.

पिता की मौत से सदमे में मलाइका
पिता की मौत के बाद मलाइका पुणे से तुरंत मुंबई पहुंची और वहां उन्हें रोते हुए देखा गया. इस दुख की घड़ी में उनके दोस्त उन्हें दिलासा देते नजर आए.अनिल मेहता भले ही मलाइका के सौतेले पिता थे, लेकिन वह दोनों ही बेटियों के साथ अच्छी बाउंडिंग शेयर करते थे.

मलाइका अरोड़ा ने क्या कहा?
अनिल मेहता की मौत के बाद अंदेशा लगाया जा रहा था कि कहीं वह बीमार तो नहीं थे. लेकिन उनके पड़ोसी लहरी सिंह ने बताया कि उनकी तीन दिन पहले ही अनिल मेहता से फोन पर बातचीत हुई थी,वह बीमार तो नहीं थे. वहीं मलाइका अरोड़ा का बयान भी सामने आया है. मलाइका ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयान पोस्ट कर इस मुश्किल घड़ी में मीडिया से प्राइवेसी की मांग की.
"हमें अपने प्रिय पिताअनिल मेहता के निधन के बारे में बताते हुए दुख हो रहा है. वह बहुत ही सौम्य आत्मा, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे. हमारा परिवार इस नुकसान से गहरे सदमे में है. इस मुश्किल समय में हम प्राइवेसी चाहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं