विज्ञापन

क्या JDU छोड़ने की तैयारी में हैं अनंत सिंह, MLC चुनाव बाद पार्टी कार्रवाई पर कहा- कोई चिंता नहीं, मैं तैयार हूं

बिहार विधान परिषद चुनाव में जदयू उम्मीदवार के खिलाफ खुलकर उतरे मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी कार्रवाई की परवाह न होने की बात कही. 

क्या JDU छोड़ने की तैयारी में हैं अनंत सिंह, MLC चुनाव बाद पार्टी कार्रवाई पर कहा- कोई चिंता नहीं, मैं तैयार हूं
अनंत सिंह ने पार्टी कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया है.

बिहार विधान परिषद चुनाव में पार्टी प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह क्या जदयू छोड़ने की तैयारी में हैं? अनंत सिंह के पार्टी छोड़ने की यह चर्चा उनके एक बयान से शुरू हुआ है. जो उन्होंने आज एमएलसी चुनाव के मतदान के बीच दिया. एमएलसी चुनाव के मतदान के बीच अनंत सिंह के घर पर दोपहर बाद जश्न का दौर शुरू हो गया. अनंत सिंह के घर उनके समर्थक आतिशबाजी कर रहे हैं. 

'कार्रवाई के लिए मैं  तैयार हूं'

इस दौरान अनंत सिंह ने यह भी कहा कि चुनाव के बाद अगर पार्टी मेरे ऊपर कोई कार्रवाई करती है तो मुझे कोई चिंता नहीं है कार्रवाई के लिए मैं तैयार हूं. अनंत सिंह के इस बयान से यह साफ है कि उन्हें पार्टी की कार्रवाई का शायद कोई डर नहीं है. 

इससे पहले समर्थकों के जश्न पर अनंत सिंह ने कहा- हम जीत रहे हैं. आतिशबाजी क्यों कर रहे हैं इस पर अनंत सिंह ने कहा कि पटाखा इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि सभी जगह से हमने न्यूज़ ले लिया है. 30 परसेंट में दोनों उम्मीदवार वोट ले पाए हैं. हम जीत रहे हैं.

ललन सिंह को लेकर भी दिया बयान 

इस दौरान अनंत सिंह ने केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को लेकर भी एक चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम ललन सिंह को नहीं जानते हैं. 100 ललन सिंह है. उनका दिल्ली में कारोबार है मेरा पटना में. अनंत सिंह ने मेरे बारे में कई बार गलत प्रचार किया. पार्टी ने कुछ नहीं कहा. पार्टी अगर मेरे बातों को नहीं सुनता है तो बाकी मुझे नहीं मानता है.

यह भी पढ़ें-

MLC Election Live Updates: MLC चुनाव वोटिंग के बीच अनंत सिंह के घर आतिशबाजी, बोले- सभी जगह से न्यूज ले लिए, हम जीत रहे हैं

बच्चे 9 से 6 बजे तक पढ़ेंगे तो पागल हो जाएंगे...बिहार में MLC प्रत्याशी का गजब बयान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh, Bihar MLC Election, JDU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com