फिल्म एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता की बुधवार को उनके घर की छठी मंजिल से गिरने से मौत हो गई. दुख की इस घड़ी में सभी मलाइका के परिवार को सांत्वना देते नजर आए, लेकिन सवाल उठने लगे कि ये सुसाइड है या हादसा, क्योंकि उन्होंने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा, हालांकि एक डायरी की बात सामने आ रही है, जिससे इस मामले से पर्दा उठ सकता है. अब इस मामले में मां का बयान दर्ज किया गया है.
सूत्रों के मुताबिक- अनिल मेहता ने अपना मोबाइल दोनों बेटियों अमृता और मलाइका को फोन कॉल करने के बाद बंद कर दिया. मलाइका और अमृता ने अपने बयान में कहा है कि पिता ने उन्हें कॉल कर कहा था कि "I AM SICK AND TIRED". इस कॉल के बाद जब घरवालों ने समझाने की कोशिश की तो उन्होंने फोन बंद कर दिया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बीमार थे मलाइका के पिता, डॉक्टर का बयान होगा दर्ज
बताया जा रहा है कि पिता ने बीमार होने की बात कही थी. अब पुलिस इस मामले में डॉक्टर का बयान दर्ज करेगी और साथ ही परिवार के अन्य संबंधित लोगों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे. सूत्रों ने बताया कि अनिल मेहता ने इमारत की बालकनी से सीधे खड़े होकर छलांग लगाई, जिसकी वजह से उनके दाहिने पैर की हड्डियां टूट गई थीं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक- प्राथमिक रिपोर्ट में मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताई गई है.
हादसे के वक्त मलाइका की मां और हाउस हेल्प स्टाफ हॉल में थे. पिता अनिल मेहता सिगरेट पीने की बात कहकर बालकनी में गए थे. रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल मेहता रोज ही अपनी बालकनी में बैठकर अखबार पढ़ते थे. उनकी पत्नी ने जब देखा तो वह बालकनी में नहीं थे, वहां सिर्फ उनकी चप्पल ही थी.

अनिल मेहता गलती से गिरे या सुसाइड?
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता की बुधवार सुबह मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक इमारत की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. पुलिस ने शुरुआत में इसे आत्महत्या कहा था. हालांकि इसकी जांच हो रही है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल मेहता ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे बांद्रा के अलमेडा पार्क इलाके में स्थित ‘आयशा मैनर' नाम की इमारत की छठी मंजिल से छलांग लगा दी. वह अपनी पत्नी के साथ यहीं रहते थे. उन्होंने बताया कि घटना के समय मलाइका पुणे में थीं.

मलाइका अरोड़ा की अपील
- मेहता के परिवार ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे अनिल मेहता के निधन से वह ‘गहरे सदमे' में हैं.
- इस पर मलाइका अरोड़ा, उनकी मां जॉयस और उनकी बहन अमृता ने भी हस्ताक्षर किए हैं.
- मलाइका ने लिखा, हमें अपने प्रिय पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है.
- वह एक सज्जन व्यक्ति, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे.
- हमारा परिवार इस क्षति से गहरे सदमे में है.
- हम इस कठिन समय के दौरान मीडिया और शुभचिंतकों से निजता का अनुरोध करते हैं. हम आपकी समझ, समर्थन और सम्मान की सराहना करते हैं.
‘‘बीमार और थका हुआ हूं"
अनिल मेहता के कूदने की खबर मिलते ही बांद्रा पुलिस की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में डॉक्टर्स ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया. अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि कूदने से ठीक पहले मेहता ने मलाइका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता को फोन किया था और कहा था कि वह ‘‘बीमार और थके हुए'' हैं. उन्होंने बताया कि जब मेहता ने इमारत से छलांग लगाई,तब मलाइका अरोड़ा की मां इमारत की छठी मंजिल के अपने फ्लैट में थीं.

अरबाज समेत ये सेलिब्रिटी पहुंचे मलाइका के घर
इस घटना की खबर मिलने के बाद मलाइका अरोड़ा के पूर्व पति अरबाज खान भी उनके घर पहुंचे. अरबाज खान के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान, भाई सोहेल खान, मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान, उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड अभिनेता अर्जुन कपूर तथा निर्माता रितेश सिधवानी मलाइका की मां के आवास पर पहुंचे.अरबाज खान की सौतेली मां हेलेन, उनकी बहन अलवीरा अग्निहोत्री, सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह और अभिनेत्री किम शर्मा और शिबानी दांडेकर भी वहां मौजूद रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं