विज्ञापन
This Article is From Sep 14, 2024

सुसाइड या हादसा! मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत को लेकर हो रहे कई खुलासे , जानें 24 घंटे में क्या-क्या हुआ

अनिल मेहता की बुधवार सुबह करीब नौ बजे बांद्रा के अलमेडा पार्क इलाके में स्थित ‘आयशा मैनर' नामक इमारत से गिरकर मौत हो गई थी. वह अपनी पत्नी के साथ यहीं रहते थे.

सुसाइड या हादसा! मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत को लेकर हो रहे कई खुलासे , जानें 24 घंटे में क्या-क्या हुआ
पुलिस अनिल मेहता के मेडिकल हिस्ट्री की भी जांच पुलिस कर रही है.
मुंबई:

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल मेहता की बुधवार सुबह मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित एक इमारत की छठी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. अनिल मेहता की मौत की जांच बांद्रा पुलिस कर रही है. पुलिस जांच में अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है. अनिल मेहता की पोस्टमॉर्टम में उनके सिर पर चोट लगने की बात सामने आई है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और परिवार के लोगों के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

अभी कहां तक पहुंची पुलिस की जांच

  1. अनिल मेहता मौत मामले में मुंबई पुलिस ने अब तक 11 लोगों का बयान दर्ज किया है. जिसमें बिल्डिंग के उस चौकीदार का भी बयान है, जिसने सबसे पहले अनिल मेहता को जमीन पर गिरने के बाद देखा था.
  2. चौकीदार के मुताबिक उसे कुछ गिरने की आवाज सुनाई दी. उसने जाकर देखा तो अनिल मेहता जमीन पर पड़े हुए थे.
  3. इस संबंध में मलाइका अरोड़ा की मां जॉयस का बयान दर्ज किया गया है.साथ ही दोनों बेटियों मलाइका और अमृता का बयान भी दर्ज कर चुकी है.
  4. मुंबई पुलिस को जांच के दौरान एक डायरी भी मिली है. जो कि अनिल मेहता की डायरी है.
  5. बताया जा रहा है कि अनिल मेहता प्रतिदिन डायरी लिखा करते थे. हालांकि इस डायरी में कोई सुसाइड नोट और मौत की वजह का ज़िक्र नहीं है.
  6. पुलिस के मुताबिक डायरी में अनिल मेहता के खाने-पीने की डाइट और दवाइयों के सेवन का ज़िक्र है.
  7. पुलिस अनिल मेहता के मेडिकल हिस्ट्री की भी जांच पुलिस कर रही है.
  8. इस मामले में अनिल मेहता के डॉक्टर का बयान दर्ज किया जाना बाक़ी है.
  9. पुलिस अनिल मेहता के मोबाइल फोन को भी खंगाला जा रहा है.
  10. पुलिस के मुताबिक अभी तक की जांच में कोई ठोस वजह सामने नही आई है.
Latest and Breaking News on NDTV

बता दें बुधवार सुबह करीब नौ बजे बांद्रा के अलमेडा पार्क इलाके में स्थित ‘आयशा मैनर' नामक इमारत से गिरकर मेहता (62) की मौत हो गई. जिसके बाद बांद्रा पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत लाया गया घोषित कर दिया. वह अपनी पत्नी के साथ यहीं रहते थे. घटना के समय मलाइका पुणे में थीं. मेहता के परिवार ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वे उनके निधन से ‘गहरे सदमे' में हैं.

अरोड़ा के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए बयान में कहा गया, ‘‘हमें अपने प्रिय पिता अनिल मेहता के निधन की घोषणा करते हुए बहुत दुख हो रहा है. वह एक सज्जन व्यक्ति, एक समर्पित दादा, एक प्यारे पति और हमारे सबसे अच्छे दोस्त थे. हमारा परिवार इस क्षति से गहरे सदमे में है.''

बेटियों को किया था फोन

Latest and Breaking News on NDTV

अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि इस हादसे से ठीक पहले मेहता ने मलाइका अरोड़ा और अमृता को फोन किया था और कहा था कि वह ‘‘बीमार और थके हुए'' हैं. मेहता की मौत के समय मलाइका अरोड़ा की मां इमारत की छठी मंजिल के अपने फ्लैट में थीं.

ये भी पढ़ें- अनिल मेहता की प्रेयर मीट में पहुंचे सेलेब्स, मलाइका अरोड़ा के साथ मुश्किल समय में खड़ीं करीना और करिश्मा कपूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora Father Death, Malaika Arora, Malaika Arora Father Anil Arora, Malaika Arora Father Death Reason
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com