विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2024

मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत सुसाइड या हादसा, ये हैं 5 अनसुलझे सवाल

  1. पुलिस कर रही सभी एंगल से जांच : मुंबई पुलिस के डीसीपी (जोन IX) राजतिलक रौशन ने कहा कि उनका शव मिला है. वह छठे फ्लोर पर रहते थे, हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. हमारी टीम और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. प्राथमिक जांच में ये खुदकुशी लग रही है. हम जांच कर रहे हैं.
  2. पड़ोसी ने बताया बीमार नहीं थे : बता दें कि कोई सुसाइड नोट या जानकारी सामने नहीं आई है. उनके पड़ोसी लहरी सिंह ने जानकारी दी कि उनकी तीन दिन पहले ही किसी बात को लेकर फोन पर बातचीत हुई थी, वो बहुत भले इंसान थे. उन्होंने मेहता के बीमार होने से भी इंकार किया है.
  3. मलाइका के सौतेले पिता हैं अनिल अरोड़ा : अनिल अरोड़ा पंजाबी हिन्दू परिवार से आते हैं. उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का का रहने वाला था. उन्होंने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है. अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकॉर्प से शादी की थी जो कि मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं. मलाइका जब 11 साल की थीं तो उनके माता-पिता का तलाक हो गया था. पुलिस ने ये भी कंफर्म किया है कि उनका असली नाम अनिल अरोड़ा नहीं अनिल मेहता है और वे मलाइका के सौतेले पिता थे.
  4. माता-पिता के साथ अच्छी बाउंडिंग शेयर करती थीं मलाइका: पिता की मौत के बाद मलाइका पुणे से तुरंत मुंबई पहुंची और वहां उन्हें बिलखते देखा गया. इस दुख की घड़ी में उनके दोस्त उन्हें दिलासा देते नजर आए. मलाइका भी पिता के साथ अच्छी बाउंडिंग शेयर करती थीं. वह अक्सर अपने माता-पिता के साथ डिनर या फेस्टिवेल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं.घर में किसी परेशानी का भी कोई जिक्र कभी सामने नहीं आया.
  5. छठी मंजिल से आखिर गिरे कैसे: कहीं उम्र का तकाजा तो नहीं. इस उम्र में हड्डियां और आंखें कमजोर हो जाती है. ऐसे में कई बुजुर्गों के साथ हादसे भी हो जाते हैं. तो इस एंगल के चलते भी सोचा जा रहा है कि कहीं ये हादसा तो नहीं, क्योंकि सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वह छठी मंजिल से गिरे कैसे?
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Father Death, Anil Arora
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com