विज्ञापन

'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के बाद कांग्रेस का मार्च प्लान, 10 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली को पार्टी बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में तैयार कर रही है. रैली के बाद मार्च निकालने की भी रणनीति बनाई जा रही है.

'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली के बाद कांग्रेस का मार्च प्लान, 10 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी
एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस करेगी रैली और मार्च
NDTV
  • कांग्रेस ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में 'वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली आयोजित करने की योजना बनाई है
  • रैली के बाद कांग्रेस मार्च निकालने की भी रणनीति बना रही है और इस पर हरियाणा व यूपी नेताओं से चर्चा हुई है
  • कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि रैली के साथ मार्च भी किया जाएगा, यह शक्ति प्रदर्शन होगा

कांग्रेस की 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ-देश बचाओ' रैली को लेकर बड़ी रणनीति सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी सिर्फ रैली तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि इसके बाद मार्च निकालने की भी तैयारी कर रही है.

रैली ही नहीं मार्च भी करेगी कांग्रेस

सूत्रों के अनुसार, रैली की तैयारियों को लेकर आज हरियाणा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेताओं के साथ हुई बैठकों में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि केवल रैली ही नहीं, हमें मार्च भी करना है.

कांग्रेस ने इस रैली को बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश करने की योजना बनाई है. पार्टी का लक्ष्य रैली में करीब 10 लाख लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना बताया जा रहा है.

INDIA गठबंधन के प्रमुख नेता भी होंगे शामिल

रैली का मुख्य मुद्दा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और SIR प्रक्रिया पर रोक है. कांग्रेस का आरोप है कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिन्हें लेकर विपक्ष सड़क से संसद तक आवाज उठा रहा है. इस रैली में INDIA गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है. कांग्रेस इसे विपक्षी एकजुटता के बड़े मंच के तौर पर देख रही है.

1 नवंबर की यह रैली और प्रस्तावित मार्च आगामी राजनीतिक घटनाक्रमों के लिहाज से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इसके जरिए विपक्ष चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश करेगा.

यह भी पढ़ें | FSSAI के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंची महाराष्ट्र सरकार, समानांतर लाइसेंसिंग व्यवस्था बनाने का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Congress News, Congress Rally, Congress Rally Controversy, Congress Rally Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com