विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2024

मलाइका अरोड़ा की मां के घर पहुंचे सलमान खान, अर्जुन कपूर भी आए नजर, देखें वीडियो 

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल कुलदीप मेहता के अंतिम संस्कार के बाद सलमान खान, गौरी खान और अन्य सेलेब्स उनके घर पहुंचे.

मलाइका अरोड़ा की मां के घर पहुंचे सलमान खान, अर्जुन कपूर भी आए नजर, देखें वीडियो 
मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे सलमान खान
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल कुलदीप मेहता ने पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह सुसाइड किया था, जिसके बाद उनका पोस्टमार्टम के बाद बीते दिन अंतिम संस्कार हुआ. जहां पर फिल्म इंडस्ट्री के सितारे पहुंचे. इनमें मलाइका के एक्स हस्बैंड अरबाज खान और उनकी वाइफ शूरा खान का नाम भी शामिल है. इसी बीच अंतिम संस्कार के बाद सलमान खान भी मलाइका अरोड़ा की मां के घर पहुंचते हुए नजर आए. जबकि गौरी खान, करिश्मा कपूर, कृति सेनन और भावना पांडे को भी स्पॉट किया गया. 

इससे पहले मलाइका अरोड़ा ने पिता के निधन की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें लिखा गया ''हमें बेहद दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमारे प्यारे पिता अनिल मेहता अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. वह बेहतरीन इंसान, अच्छे दादा, प्यारे पति और हमारे अच्छे दोस्त की तरह थे. इस क्षति से हमारा परिवार काफी सदमें और दुख में हैं. हम मीडिया और शुभचिंतकों से अनुरोध करते हैं कि इस मुश्किल घड़ी में हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें. '

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

मलाइका और उनकी बहन की हुई थी आखिरी बार बात

Latest and Breaking News on NDTV

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा दिए गए बयान में बताया गया था कि मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड से पहले बेटियों को फोन किया था और कहा था कि मैं बीमार हूं और थक गया हूं. जिसके बाद घरवालों ने उन्हें समझाने की कोशिश की. लेकिन उन्होंने फोन बंद कर दिया. 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई मौत की वजह 

बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मौत की वजह मल्टीपल इंजरी बताई गई है, जिसके बाद पुलिस आगे की जांच कर रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Salman Khan, Malaika Arora Dad, Malaika Arora Father, Anil Mehta
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com