धारावी में सोमवार को एक ट्रक में दो गैस सिलेंडरों में विस्फोट के बाद आग लग गई, हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. बता दें कि मामले में धारा 285, 287, 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है और अबतक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
अधिकारी ने बताया कि यह घटना रात 9:50 बजे हुई जब ट्रक सायन-धारावी लिंक रोड पर पीएनजीपी कॉलोनी के नेचर पार्क के पास था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, "घटना से इलाके में दहशत फैल गई और सायन-धारावी लिंक रोड पर बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया. आग बुझाने का काम जारी है. आठ दमकल गाड़ियां, आठ जंबो टैंकर और अन्य उपकरण तैनात किए गए हैं."
🔴 #BREAKING : मुंबई के धारावी में बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में लगी भीषण आग#Mumbai | @AnjeetLive pic.twitter.com/LrMLGfZnX6
— NDTV India (@ndtvindia) March 24, 2025
इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है, लेकिन आग की चपेट में आने से ट्रक के पास खड़ी लगभग तीन से चार अन्य मोटर गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है. आग लगने वाले वाहन के चालक की पहचान कर ली गई है और उसे हिरासत में लेने की प्रक्रिया जारी है.
नगर निगम अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है. घटनास्थल पर धारावी, माहिम, शाहू नगर, कुर्ला और विनोबा भावे नगर पुलिस थानों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त और परिमंडल पांच के पुलिस उपायुक्त अपने स्टाफ के साथ मौजूद हैं। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं