विज्ञापन

अंधेरी झोपड़ियों से मॉडर्न फ्लैट तक; धारावी के लोगों को मिलेंगे 350 और 500 वर्गफीट के नए घर, देखें पहली झलक

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी के पुनर्विकास को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. पात्र निवासियों को 350 और 500 वर्गफीट के आधुनिक फ्लैट दिए जाएंगे. बेहतर वेंटिलेशन, दो टॉयलेट, 10 साल तक मेंटेनेंस फ्री सुविधा और कमर्शियल स्पेस जैसी व्यवस्थाओं ने लोगों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं.

अंधेरी झोपड़ियों से मॉडर्न फ्लैट तक; धारावी के लोगों को मिलेंगे 350 और 500 वर्गफीट के नए घर, देखें पहली झलक
धारावी के लोगों का सपना सच होने के करीब, नए घरों की पहली झलक आई सामने
Adani Group
  • धारावी वालों का सपना होगा पूरा! 350-500 Sq Ft के नए फ्लैट्स की पहली झलक
  • दो टॉयलेट, बेहतर रोशनी और 10 साल तक मेंटेनेंस फ्री, ऐसे होंगे धारावी के नए घर
  • धारावी एक्सपीरियंस सेंटर में दिखा भविष्य का घर, लोगों की बढ़ीं उम्मीदें
मुंबई:

मुंबई की एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में रहने वाले हजारों परिवारों का वर्षों पुराना सपना अब पूरा होने की ओर बढ़ रहा है. धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत पात्र निवासियों को 350 और 500 वर्गफीट के आधुनिक फ्लैट दिए जाएंगे. धारावी एक्सपीरियंस सेंटर में तैयार किए गए सैंपल फ्लैट्स में बेहतर वेंटिलेशन, प्राकृतिक रोशनी, दो टॉयलेट और आधुनिक सुविधाओं की व्यवस्था दिखाई गई है. इसके साथ ही 10 साल तक मेंटेनेंस फ्री सुविधा और कमर्शियल स्पेस से रखरखाव की योजना भी बनाई गई है. बदहाल झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए यह परियोजना बेहतर भविष्य की बड़ी उम्मीद बनकर उभरी है. NDTV की टीम एक्सपीरियंस सेंटर पहुंची और इसके साथ ही धारावी की अंधेरी गलियों से भी गुजरी. 

धारावी एक्सपीरियंस सेंटर की तस्वीर

धारावी एक्सपीरियंस सेंटर की तस्वीर
Photo Credit: Adani Group

धारावी के लोगों में नए घरों को लेकर उत्साह

धारावी के निवासी वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी के बीच जीवन गुजार रहे हैं. कई परिवार ऐसे घरों में रह रहे हैं जहां दिन के उजाले में भी पर्याप्त रोशनी नहीं पहुंचती. महिलाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या शौचालय और स्वच्छता से जुड़ी सुविधाओं की रही है.

ऐसा सेटअप दिखेगा

ऐसा सेटअप दिखेगा
Photo Credit: Adani Group

अब जब पुनर्विकास परियोजना के तहत नए घरों की तस्वीर सामने आ रही है तो स्थानीय लोगों में उत्साह साफ दिखाई दे रहा है. कई निवासियों का कहना है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि वर्षों से देखा गया अपना सुरक्षित और सम्मानजनक घर का सपना पूरा होने वाला है.

किचन स्पेस कुछ ऐसा रहेगा

किचन स्पेस कुछ ऐसा रहेगा
Photo Credit: Adani Group

धारावी एक्सपीरियंस सेंटर में दिखाई गई नई झलक

धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत मुंबई में "धारावी एक्सपीरियंस सेंटर" बनाया गया है. किसी भी स्लम रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट में इस तरह का सेंटर पहली बार तैयार किया गया है. यहां 350 वर्गफीट और 500 वर्गफीट के सैंपल फ्लैट तैयार किए गए हैं, ताकि लोगों को यह समझाया जा सके कि पुनर्विकास के बाद उन्हें किस तरह का घर मिलेगा. धारावी की झोपड़ियों में रहने वाले पात्र निवासियों को 350 वर्गफीट का फ्लैट दिया जाएगा, जबकि स्वामित्व वाली इमारतों में रहने वाले पात्र परिवारों को 500 वर्गफीट के फ्लैट मिलेंगे.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे नए फ्लैट

परियोजना के तहत बनाए जा रहे फ्लैट्स का डिजाइन सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशों के आधुनिक हाउसिंग मॉडल से प्रेरित बताया गया है. इन घरों में प्राकृतिक रोशनी और हवा के आवागमन का विशेष ध्यान रखा गया है. प्रत्येक आवास में बेहतर वेंटिलेशन की व्यवस्था होगी ताकि निवासियों को संकुचित और अंधेरे माहौल का सामना न करना पड़े. विशेष बात यह है कि निवासियों को दो टॉयलेट की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे महिलाओं और बड़े परिवारों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है.

नए फ्लैट की तस्वीर एक्सपीरिंस सेंटर से

नए फ्लैट की तस्वीर एक्सपीरिंस सेंटर से
Photo Credit: Adani Group

10 साल तक नहीं देना होगा मेंटेनेंस खर्च

रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत पुनर्वासित परिवारों को 10 वर्षों तक बिल्डिंग के संचालन और रखरखाव के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. साथ ही उन्हें 10 वर्ष का डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) कवर भी मिलेगा. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि नए घरों में किसी प्रकार की संरचनात्मक या तकनीकी समस्या आने पर उसका समाधान किया जा सके.

डायनिंग एरिया कुछ ऐसा बना सकते हैं

डायनिंग एरिया कुछ ऐसा बना सकते हैं
Photo Credit: Adani Group

कमर्शियल स्पेस से चलेगा रखरखाव

योजना के तहत प्रत्येक पुनर्वास भवन में 10 प्रतिशत अतिरिक्त व्यावसायिक क्षेत्र भी विकसित किया जाएगा. इस कमर्शियल स्पेस से होने वाली आय का उपयोग भवनों के रखरखाव और अन्य जरूरतों के लिए किया जाएगा. इससे भविष्य में निवासियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने की संभावना कम होगी.

एक्सपीरियंस सेंटर के अंदर की तस्वीर

एक्सपीरियंस सेंटर के अंदर की तस्वीर
Photo Credit: Adani Group

तंग गलियों से आधुनिक आवास की ओर

धारावी की मौजूदा स्थिति अभी भी कई चुनौतियों से भरी हुई है. संकरी गलियां, सीमित जगह, भीड़भाड़, रोशनी और स्वच्छता की समस्याएं यहां के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा हैं. इसी वजह से जब लोग सैंपल फ्लैट्स देखकर लौटते हैं तो उनमें एक बेहतर भविष्य की उम्मीद दिखाई देती है. कई परिवारों का मानना है कि नया घर केवल छत नहीं बल्कि बेहतर जीवन, सुरक्षा और सम्मान का अवसर भी लेकर आएगा.

दुनिया की सबसे बड़ी पुनर्विकास योजनाओं में शामिल प्रोजेक्ट

महाराष्ट्र सरकार और अदाणी समूह की साझेदारी में आगे बढ़ रहा धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट दुनिया की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास और पुनर्वास योजनाओं में से एक माना जा रहा है. मुंबई के बीचों-बीच लगभग 600 एकड़ क्षेत्र में फैली धारावी बस्ती को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित करने की योजना बनाई गई है. परियोजना का लक्ष्य केवल आवास उपलब्ध कराना नहीं बल्कि लाखों लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना भी है.

यह भी पढ़ें : Dharavi Redevelopment: धारावी के लोगों को अब सामने दिखेगा उनका नया घर-बार, कारोबार... CM ने किया एक्‍सपीरिएंस सेंटर का उद्घाटन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharavi Redevelopment Project, Mumbai Slum Redevelopment, Adani Group, Dharavi Residents, Dharavi Experience Center
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com