महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर जिले की एक अदालत ने सात साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए ट्रक चालक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है. यह मामला पांच साल पुराना है. वसई के जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस वी खोंगल ने शनिवार को अपने आदेश में दोषी ट्रक चालक (38) पर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया. विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश पाटिल ने अदालत को बताया कि ट्रक चालक और बच्ची का परिवार वसई में पड़ोसी थे. पाटिल ने अदालत को बताया कि ट्रक चालक 13 मई, 2018 को टीवी दिखाने के बहाने बच्ची और उसके भाई को अपने घर लाया. इसके बाद उसने उसके भाई को बाहर भेज दिया और लड़की का यौन उत्पीड़न किया.
न्यायाधीश ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने ट्रक चालक के खिलाफ सभी आरोपों को सफलतापूर्वक साबित कर दिया है और उसे यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दोषी ठहराया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
अदालत ने ट्रक चालक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई, साथ ही यह भी कहा कि बच्ची के परिवार को इस दौरान बहुत कष्ट सहना पड़ा.
ये भी पढ़ें :
* बिहार : सीतामढ़ी में पुलिस ने महिला पर बरसाए ताबड़तोड़ डंडे, VIDEO देख फूटा लोगों का गुस्सा
* वाराणसी पुलिस ने आईआईटी छात्रा से गैंगरेप मामले में तीन को किया गिरफ्तार
* राम मंदिर निर्माण के लिए दान के नाम पर QR कोड के जरिए ठगी, VHP ने किया सावधान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं