सीजेपी यानी कॉक्रोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शिंदे ने पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने पेश होने के लिए और वक्त मांगा है. तीनों को गुरुवार दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया था. हालांकि, उन्होंने पुलिस से पेश होने के लिए अतिरिक्त वक्त देने की गुजारिश की. अब पुलिस उन्हें नए समन जारी करेगी. सौरव दास और आशुतोष रंका को एक हफ्ते की न्यायिक हिरासत में रखने के बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया. इस हफ्ते की शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने सीजेपी नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन से जुड़े मामलों को क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था.
जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने के बाद दिल्ली पुलिस ने आशुतोष, सौरव और शिंदे को हिरासत में ले लिया था. शिंदे को जमानत बांड पर रिहा कर दिया गया जबकि सौरव और आशुतोष को एक हफ्ते तक न्यायिक हिरासत में रखा गया.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
सीजेपी नेताओं पर क्या आरोप हैं?
कॉकरोच जनता पार्टी वोटर लिस्ट से जुड़े एसआईआर प्रोसेस में कथित अनियमितताओं के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की थी.
सौरव और आशुतोष को बुधवार को विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट की कोर्ट में लिखित आश्वासन देने के बाद रिहा किया गया. दोनों नेताओं ने आश्वासन दिया कि वे शांति बनाए रखेंगे और कानून के मुताबिक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन नहीं बुलाएंगे.
एसईएम ऋतुराज ने जंतर-मंतर में अनधिकृत प्रवेश के मामले में जांच पूरी होने तक दोनों नेताओंं को 50-50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानती बांड जमा करने के बाद रिहा करने का निर्देश दिया. वहीं, अपने लिखित आश्वासन में दोनों कार्यकर्ताओं ने शांति भंग नहीं करने का वादा किया. उन्होंने न्यायपालिका और एसईएम अदालत सहित उसकी सभी संस्थाओं में पूरा विश्वास जताया.
कोर्ट ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 135(3) के तहत शांति भंग होने या सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित होने से रोकने के लिए जरूरी तत्काल उपाय, लिखित आश्वासन के समर्थन वाले बांड के जरिए पर्याप्त रूप से सुनिश्चित किए जा सकते हैं.
यह भी पढ़ें | चेन्नई पुलिस से परमिशन न मिलने के बावजूद CJP ने किया आज प्रोटेस्ट का ऐलान, सीएम विजय की बड़ी परीक्षा
यह भी पढ़ें | SIR के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति, प्रशांत-प्रकाश-दीपके के साथ उठाएंगे आवाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं