विज्ञापन

IND vs NZ: जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से भागती हैं सभी टीमें, वहीं अनचाहा रिकॉर्ड भारत के नाम जुड़ा

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की इतनी ठुकाई हुई कि शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया है. मुकाबले के दौरान पांचों गेंदबाजों ने 40 या 40 से ज्यादा रन खर्च किए, जो कि भारतीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है.

IND vs NZ: जिस शर्मनाक रिकॉर्ड से भागती हैं सभी टीमें, वहीं अनचाहा रिकॉर्ड भारत के नाम जुड़ा
भारतीय खिलाड़ी
@BCCI/X

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला हेगले ओवल के मैदान पर खेला गया. जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 225 रन बनाए. इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उनके नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत के पांच गेंदबाजों ने एक ही मैच में 40 रन या उससे ज्यादा खर्च किए. चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर के स्पेल में 49 रन खर्च किए. वहीं, अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 45 रन देकर एक विकेट चटकाया. वहीं, मयंक यादव ने चार ओवर में 40 रन दिए. अक्षर पटेल सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में एक विकेट लेकर 51 रन खर्च किए. नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 4 ओवर में बिना कोई चटकाए 40 रन दिए. भारत के हर गेंदबाज का इकोनॉमी 10 से ऊपर रहा.

न्यूजीलैंड की तरफ से ग्लेन फिलिप्स बेहतरीन लय में दिखाई दिए और उन्होंने 40 गेंदों में 82 रनों की नाबाद पारी खेली. फिलिप्स ने अपनी इस पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया. फिलिप्स ने चौथे विकेट के लिए बेवन जैकब्स संग मिलकर 32 गेंदों में 73 रनों की तूफानी साझेदारी निभाई. जैकब्स ने सिर्फ 16 गेंदों का सामना करते हुए 3 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए.

डेरिल मिचेल ने 19 गेंदों में 28 रनों का योगदान दिया. वहीं, टिम सीफर्ट ने 17 गेंदों में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 24 रन बनाए. न्यूजीलैंड द्वारा बनाया गया यह स्कोर टीम का भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से सबसे बड़ा स्कोर है. इससे पहले, इसी साल में न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में 225 रन बनाए थे. वहीं, यह हेगले ओवल के मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर भी है.

यह भी पढ़ें- क्राइस्टचर्च का किला फतह करने वाले भारत के 5 हीरो, सैमसन ने मचाया तहलका तो नमन धीर ने छीन ली न्यूजीलैंड से जीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, New Zealand, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com