महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 40,956 नए मामले आने से कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,79,929 हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान संक्रमण से 793 मरीजों की मौत हो गयी. राज्य में अब तक 77,191 लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है. राज्य में एक दिन पहले संक्रमण के 37,236 नए मामले आए थे.इस दौरान विभिन्न अस्पतालों से 71,966 और मरीजों को छुट्टी मिलने के साथ अब तक 45,41,391 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं. राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,58,996 है. सोमवार को 31 मार्च के बाद पहली बार कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या 40 हजार से कम रही थी.
गुजरात: गाय का गोबर शरीर पर लगाने से दूर होता है कोरोना? जानें डॉक्टर्स ने क्या कहा
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
देश में कोविड-19 से महाराष्ट्र सबसे बुरी तरह प्रभावित है जहां 31 मार्च को 39,544 नए मामले सामने आए थे.महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर बढ़कर 87.67 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.49 बनी हुई है.मुंबई में आज कोरोना संक्रमण के 1,717 नए मामले सामने आए जबकि 51 मरीजों की मौत हो गयी.इस दौरान नासिक में कोविड-19 के 6,482 नए मामले सामने आए जबकि 141 मरीजों की मौत हो गयी. पुणे में 3,643 नए मामले सामने आए . कोल्हापुर में कोरोना के 3,643 नए मामले सामने आए और 63 मरीजों की मौत हो गयी.अकोला में 4,376, लातूर में 2872, बुल्धाना में 1332 जबकि नागपुर में 5438 नए मामले सामने आए.
कोविड-19: कैसे पहनें सही और सुरक्षित तरीके से मास्क, जानें..
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं