विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2025

महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक, एक्टिव मामले 506

Maharashtra Covid-19 Update: वर्तमान में सक्रिय कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 506 है. जनवरी से अब तक राज्य में 11,501 स्वैब सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 814 लोग इस संक्रामक बीमारी से पीड़ित पाए गए. इनमें से 463 मामले अकेले मुंबई से सामने आए हैं.

महाराष्ट्र में कोरोना के 65 नए मामले, 300 मरीज हुए ठीक, एक्टिव मामले 506
Maharashtra Covid-19 Update: राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 506 हो गई है.

Maharashtra Covid-19 Update: महाराष्ट्र में कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है. हेल्थ डिपार्टमेंट की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को राज्य में कोरोना के 65 नए मामले सामने आए. इनमें से 22 मामले मुंबई से, 25 पुणे से, 9 ठाणे से, 6 पिंपरी-चिंचवड से, 2 कोल्हापुर से और एक नागपुर से सामने आए हैं. हालांकि, राहत भरी खबर यह है कि राज्य में 300 मरीज ठीक भी हुए हैं. राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 506 हो गई है, और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: अर्द्धउष्ट्रासन करने से लचीलापन बनती है रीढ़, मासिकन शांति, कब्ज, तनाव से दिलाएगा राहत

जनवरी से अब तक 800 से ज्यादा मामले

वर्तमान में सक्रिय कोविड-19 मरीजों की कुल संख्या 506 है. जनवरी से अब तक राज्य में 11,501 स्वैब सैंपल की जांच की गई, जिनमें से 814 लोग इस संक्रामक बीमारी से पीड़ित पाए गए. इनमें से 463 मामले अकेले मुंबई से सामने आए हैं.

8 लोग हारे जिंदगी की जंग

जनवरी से अब तक कोविड-19 के कारण महाराष्ट्र में कुल 8 लोग जिंदगी की जंग हार चुके हैं. इनमें से 7 मरीजों की मृत्यु के पीछे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं थीं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पहला मरीज हाइपोकैल्सेमिक दौरे (हाइपोकैल्सेमिया) और नेफ्रोटिक सिंड्रोम से पीड़ित था. दूसरा मरीज कैंसर से ग्रस्त था. तीसरे मरीज को स्ट्रोक (सेरेब्रोवास्कुलर डिजीज) हुआ था और उसे दौरे पड़ रहे थे. चौथा मरीज डायबिटिक कीटोएसिडोसिस (डीकेए) और निचले श्वसन तंत्र के संक्रमण (एलआरटीआई) से पीड़ित था. पांचवें मरीज को इंटरस्टीशियल लंग डिजीज (आईएलडी) था.

यह भी पढ़ें: चमकदार त्वचा, BP कंट्रोल और अच्छी नींद के लिए इफेक्टिव है अनुलोम विलोम, जानिए घर पर कैसे करें

छठा मरीज डायबिटीज से पीड़ित था और 2014 से पैरालिसिस का शिकार था. सातवां मरीज गंभीर एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम (एआरडीएस) और डायलेटेड एओर्टिक रेगर्जिटेशन से पीड़ित था. वहीं, आठवां मरीज एक 47 वर्षीय महिला थी, जिसे बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी.

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है. सरकार और स्वास्थ्य विभाग नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने और भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने की अपील कर रहे हैं.

Watch Video: वजन कम करने का सही तरीका, उम्र के हिसाब से कितना होना चाहिए, डॉक्टर से जानें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Covid-19 Update, Latest Corona Cases In Maharashtra, Covid-19 Recovery Rate In Maharashtra, Active Covid Cases In Maharashtra, New Covid Cases In Mumbai & Pune, Covid-19 Health Advisory For Maharashtra, Statewide Covid-19 Statistics, Covid-19 Safety Measures & Guidelines, Maharashtra Pandemic Situation, Covid-19 Testing & Recovery Trends
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com