- दिल्ली–यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो जीप ने सामने से आ रहे शिक्षकों को जोरदार टक्कर मारी
- टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई और गाड़ी का हॉर्न लगातार बजता रहा
- भीषण हादसे में एक महिला शिक्षिका की मृत्यु हो गई और आसपास के लोग घायलों की मदद को दौड़े
दिल्ली–यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 20 फरवरी को रफ्तार का ऐसा कहर टूटा कि चंद सेकंड में सड़क का सफर मौत के खौफनाक मंजर में तब्दील हो गया. सड़क पर बेकाबू दौड़ती बोलेरो जीप ने अचानक फिल्मी अंदाज में सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार शिक्षकों को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर के बाद जीप खुद भी बीच सड़क पर पलट गई. पलक झपकते ही सड़क पर चीख-पुकार मच गई और इस भीषण हादसे में एक महिला शिक्षिका ने अपनी जान गंवा दी. यह पूरा खौफनाक दृश्य पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.
हादसे का खतरनाक वीडियो
दिल्ली–यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर 20 फरवरी को तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बोलेरो सड़क पर पलट गई. पूरा हादसा पास के CCTV कैमरे में कैद हो गया #RoadAccident pic.twitter.com/3QqTbu9Kbu
— NDTV India (@ndtvindia) February 23, 2026
ये भी पढ़ें : दिल्ली में रफ्तार का कहर, कार ने बाइक को हवा में उड़ाया, वीडियो देख जाएंगे सहम
CCTV में कैद फिल्मी अंदाज की टक्कर और पलटी बोलेरो
हादसे के CCTV फुटेज में साफ दिखाई देता है कि तेज रफ्तार से दौड़ रही बेकाबू बोलेरो जीप फिल्मी अंदाज में फर्राटा भरते हुए अचानक सामने से आ रहे दुपहिया सवार शिक्षकों को जोरदार टक्कर मारती है. स्पीड इतनी थी कि शिक्षकों को टक्कर मारने के बाद बोलेरो खुद भी अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई. बोलेरो के पलटते ही गाड़ी का हॉर्न लगातार बजता सुनाई देता है, जबकि आसपास मौजूद लोग भयावह हादसे का दृश्य देखते ही भागकर घायलों की तरफ दौड़ते नजर आते हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली से नोएडा और पुणे तक… देश के सबसे चर्चित लग्जरी कार हादसे, कब‑कैसे रईसजादों ने लील ली जिंदगियां
3 मिनट 26 सेकंड तक सड़क पर अफरातफरी
इस खौफनाक हादसे के तुरंत बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई और भीषण जाम लग गया. करीब 3 मिनट 26 सेकंड तक सड़क पर कोहराम की स्थिति बनी रही. इस दौरान भयावह टक्कर, पलटी बोलेरो, चीख-पुकार और अफरातफरी की CCTV तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. सोशल मीडिया पर हादसे का जो वीडियो तैर रहा है, उसे देख यकीनन कोई भी सहम जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं