विज्ञापन
20 days ago
नई दिल्ली:

Gold Silver Price Today, 23 February 2026 Live Updates : अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज यानी 23 फरवरी, सोमवार को सोने-चांदी के लेटेस्ट रेट जरूर पता होनी चाहिए. आज सोने-चांदी की कीमतें (Gold, Silver Prices On February 23) एक बार फिर तेजी देखी जा रही है. सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल ने निवेशकों को चौंका दिया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज चांदी ₹15,176.00 (6.00%) की जबरदस्त तेजी के साथ ₹2,68,120.00 प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है. वहीं  सोना ₹3,023.00 (1.93%) की भारी बढ़त के साथ ₹1,59,899.0 प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.

कमोडिटी मार्केट में इस भूचाल की सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ बढ़ाने के फैसले को माना जा रहा है. ट्रंप के नए टैरिफ नियमों ने दुनियाभर के निवेशकों को डरा दिया है. इस वजह से निवेशक शेयर बाजार के बजाय सोने-चांदी को सुरक्षित ठिकाना मान रहे हैं और अपना पैसा सोने-चांदी में झोंक रहे हैं. दिल्ली से लेकर मुंबई तक आपके शहर  में 22 और 24 कैरेट सोने का भाव क्या है ? शादियों के सीजन में क्या आपको अभी गहने खरीदने चाहिए या इंतजार करना चाहिए? क्या एक्सपर्ट्स इस समय खरीदारी की सलाह दे रहे हैं. इस गोल्ड-सिल्वर लाइव ब्लॉग में हम आपको बताएंगे आज दिन भर की पल-पल की ताजा अपडेट और एक्सपर्ट्स की राय...

Gold, Silver Rate Today, 23 February 2026 LIVE UPDATES (Aaj Sone Chandi Ka Bhav ):

शहरों के सर्राफा बाजार में सोने के भाव MCX की तुलना में काफी महंगे हैं. अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतें कई फैक्‍टर्स पर तय होती हैं. 

Gold-Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी क्‍यों?

Why Gold Silver Prices Rise: ग्लोबल मार्केट में डॉलर इंडेक्स की कमजोरी, अमेरिकी फेड रिजर्व की ब्याज दर कटौती की उम्मीदें और भू‑राजनीतिक तनाव ने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाई. इसके अलावा, इंडिया में आगामी ज्वेलरी डिमांड और फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स (SGB, ETFs) में खरीदारी ने भी सपोर्ट दिया. ट्रेडर्स का मानना है कि यह तेजी अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है.

Gold-Silver Live Prices: मेटल मार्केट में तेजी का तूफान! सोना-चांदी ही नहीं कॉपर-जिंक भी उछले

Gold-Silver Rates Live: सोमवार को MCX पर सोना, चांदी, कॉपर, जिंक और लेड जैसी सभी प्रमुख धातुओं के दामों में शानदार तेजी देखी जा रही है. एक बार फिर कीमती धातुओं में निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर छू रही हैं. आज MCX पर कीमती धातुओं के रेट्स पर एक नजर :

  • सोना: 1.72% की तेजी के साथ ₹1,59,574 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा.
  • चांदी: सबसे ज्यादा 4.62% की छलांग लगाते हुए ₹2,64,639 प्रति किलो.
  • कॉपर: मामूली 0.40% ऊपर ₹1,172.85 प्रति किलो.
  • जिंक: 0.80% की बढ़त के साथ ₹328.90 प्रति किलो.
  • लेड: हल्की 0.05% तेजी पर ₹187.85 प्रति किलो.

Gold Silver Expert View: सोने-चांदी पर क्‍या बोले एक्‍सपर्ट?

Experts view on Gold-Silver: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है. इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के अनुसार, इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमत बढ़ी, क्योंकि टैरिफ की नई चिंताओं ने लोगों को सेफ-हेवन एसेट्स यानी कि सुरक्षित निवेश की ओर धकेला है.  

Gold-Silver Prices Live: सोने और चांदी के दाम बढ़े

Gold-Silver rates Live @ 3:45 PM: सोमवार को सोने और चांदी के दाम काफी बढ़ गए. चांदी में जहां 12,000 रुपये तक की तेजी देखी गई, जबकि सोना भी 2,700 रुपये से ज्‍यादा चढ़ गया. अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1,59,610 रुपये/10 ग्राम के भाव पर ट्रेड करता दिखा. वहीं चांदी की कीमतों में 12,000 रुपये से ज्‍यादा बढ़ोतरी दर्ज की गई. मार्च डिलीवरी वाली चांदी 12,331 रुपये की बढ़त के साथ 2,65,275 रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड करता दिखा. 

Gold Silver Price Live: ऑल टाइम हाई से कितनी सस्ती है चांदी?

अगर हम चांदी की तुलना उसके अब तक के सबसे ऊंचे स्तर (All-Time High) से करें, तो चांदी का ऑस टाइम हाई ₹4,20,000 प्रति किलो रहा है. आज के मौजूदा भाव लगभग ₹2,63,776 के हिसाब से देखें, तो चांदी अभी भी अपने रिकॉर्ड हाई से करीब ₹1,56,224 सस्ती मिल रही है. प्रतिशत के हिसाब से यह अपने हाई लेवल से लगभग 37% कम कीमत पर ट्रेड कर रही है, जो लंबे समय के निवेशकों के लिए एक बड़ा मौका हो सकता है.

Gold, Silver Prices Today Live: MCX पर सोने-चांदी का ताजा रेट

सोने और चांदी की कीमतों में आज जबरदस्त हलचल देखी जा रही है.एमसीएक्स पर 2 अप्रैल 2026 की डिलिवरी वाला सोना (Gold) इस समय ₹1,59,007 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. आज इसमें ₹2,131 (1.36%) की बढ़त देखी गई है.वहीं 5 मार्च 2026 की डिलीवरी वाली चांदी (Silver)₹2,63,776 प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रही है. चांदी की कीमतों में आज ₹10,832 (4.28%) का बड़ा उछाल आया है.

Gold Silver Price Live: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव, जानें क्यों बढ़ रहे हैं दाम

सोने और चांदी  के दाम बढ़ने की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती कड़वाहट है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक डील करने के लिए सिर्फ 10 दिन का समय दिया है, जिसकी समय सीमा अब करीब आ रही है. ईरान ने भी संकेत दिए हैं कि वह हमले से बचने के लिए अपने परमाणु कार्यक्रम पर कुछ समझौता कर सकता है, लेकिन इस अनिश्चितता ने पूरी दुनिया के निवेशकों को डरा दिया है, और वे अपना पैसा बचाने के लिए सोने की ओर भाग रहे हैं.

Gold, Silver Price Today Live: सोने-चांदी की चमक बढ़ने के पीछे ट्रंप फैक्टर

सोने-चांदी की चमक बढ़ने के पीछे एक और बड़ा कारण अमेरिकी डॉलर का कमजोर होना है. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा लगाए गए कई टैरिफ को रद्द कर दिया है, जिससे ट्रंप की मनमर्जी से टैक्स लगाने की ताकत कम हुई है. इस फैसले के बाद डॉलर की वैल्यू गिर गई है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदना सस्ता हो गया है और इसकी मांग तेजी से बढ़ गई है.

Gold, Silver Prices Today Live: वित्त मंत्री से जानिए सोने की कीमतों में तेजी की वजह

आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड को संबोधित करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सोने और चांदी का आयात अभी चिंताजनक या डराने वाले स्तर पर नहीं पहुंचा है. उन्होंने बताया कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा बड़े पैमाने पर सोना खरीदने की वजह से इसकी कीमतों में भारी उछाल देखा जा रहा है. वित्त मंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि आरबीआई आयात के आंकड़ों पर लगातार नजर रख रहा है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह से काबू में है.

Gold, Silver Prices Today Live: सोने-चांदी के आयात पर RBI गवर्नर का भरोसा

आरबीआई गवर्नर मल्होत्रा ने देश की आर्थिक स्थिति पर भरोसा जताते हुए कहा है कि उन्हें सोने के आयात को लेकर फिलहाल कोई खास चिंता नहीं है. उनके मुताबिक, भारत का बाहरी क्षेत्र (External Sector) काफी मजबूत स्थिति में है और चालू खाता घाटा (Current Account Deficit) भी नियंत्रण में बना हुआ है. गवर्नर ने साफ किया कि जब तक घाटा प्रबंधन के दायरे में है, तब तक सोने का आयात अर्थव्यवस्था के लिए कोई बड़ा खतरा नहीं है.

Gold, Silver Prices Today Live: चांदी की कीमतों में तेजी की वजह

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी तेजी आने की वजह इसकी सप्लाई में कमी भी है. दुनिया भर के गोदामों से चांदी का स्टॉक तेजी से कम हो रहा है, जबकि मांग बहुत ज्यादा है. खासकर चीन के बाजार बंद होने की वजह से सप्लाई और भी ज्यादा टाइट हो गई है. जब किसी चीज की मांग ज्यादा हो और वह बाजार में कम मिले, तो उसकी कीमतें बढ़ना तय है, और चांदी के साथ आज यही हो रहा है.

Gold, Silver Prices Today Live: चेन्नई में आज 24,22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव

चेन्नई के सर्राफा बाजार से आज यानी 23 फरवरी को सोने और चांदी के शुरुआती भाव सामने आ गए हैं.

चेन्नई में आज हफ्ते के पहले दिन 22 कैरेट सोने की कीमत ₹14,860 प्रति ग्राम दर्ज की गई है.

18 कैरेट सोने का भाव आज ₹12,720 प्रति ग्राम पर खुला है.

अगर चांदी की बात करें तो आज चेन्नई में 1 ग्राम चांदी का रेट ₹300 पर पहुंच गया है. 

Gold, Silver Rate Today Live: अमेरिका की सुस्त इकोनॉमी ने बढ़ाई सोने की चमक

सिर्फ वॉर का खतरा ही नहीं, बल्कि अमेरिका की लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था भी सोने की कीमतों को सहारा दे रही है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका की GDP ग्रोथ चौथी तिमाही में गिरकर 1.4% रह गई है, जो पिछली तिमाही में 4.4% थी. आर्थिक विकास की इस सुस्त रफ्तार ने निवेशकों के मन में मंदी का डर पैदा कर दिया है. जब भी दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में ऐसी अनिश्चितता आती है, तो सोने की 'सेफ-हेवन' यानी सुरक्षित निवेश के रूप में वैल्यू बढ़ जाती है.

Gold, Silver Rate Today Live MCX: क्यों लगी सोने-चांदी की कीमतों में आग?

सोने-चांदी के दाम अचानक आसमान छूने के पीछे सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को  डील करने के लिए आखिरी चेतावनी दी है और कहा है कि अगले 10 दिन बहुत अहम होने वाले हैं. इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के इंडेक्स में 0.45% की गिरावट आने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना खरीदना सस्ता हो गया है, जिससे डिमांड तेजी से बढ़ी है. साथ ही, ट्रंप द्वारा व्यापारिक भागीदारों पर 15% नए टैरिफ लगाने के एलान ने भी निवेशकों को डरा दिया है, और वे सुरक्षित निवेश के लिए सोने-चांदी की तरफ भाग रहे हैं.

Gold, Silver Rate Today Live: MCX पर सोना-चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Gold, Silver Rate Today, 23 February 2026 Live Updates: आज 23 फरवरी को भारतीय वायदा बाजार (MCX) में सोने और चांदी की कीमतों में सुनामी जैसी तेजी देखी जा रही है. हफ्ते के पहले ही दिन एमसीएक्स पर सोना करीब 2.4% उछलकर ₹1,60,600 प्रति 10 ग्राम के  स्तर पर पहुंच गया है. चांदी ने तो और भी ज्यादा गदर मचाया है. चांदी के दाम 6% यानी करीब ₹15,176 की भारी बढ़त के साथ ₹2,68,120 प्रति किलो पर जा पहुंचे हैं. बाजार खुलने के साथ ही आई इस तेजी ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को हैरान कर दिया है.

Gold, Silver Prices Today Live: चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी आज जबरदस्त तेजी का रुख है, जिसने खरीदारों और निवेशकों को हैरान कर दिया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई मजबूती का सीधा असर घरेलू बाजार पर भी दिख रहा है, जहां आज 23 फरवरी को दिल्ली में 1 किलो चांदी की कीमत ₹2,74,900 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. राहत की बात यह है कि देश के अन्य प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, अहमदाबाद और चेन्नई में भी चांदी के भाव लगभग इसी स्तर के आसपास बने हुए हैं. ग्लोबल मार्केट में चांदी की बढ़ती  मांग और डॉलर में आई कमजोरी की वजह से चांदी की चमक लगातार बढ़ रही है.

Gold Rate Today Live: आज दिल्ली, मुंबई से चेन्नई तक सोने के भाव में लगी आग!देखें अपने शहर का रेट

Gold, Silver Rate Today Live: वडोदरा में आज सोने का ताजा भाव

Gold Price Today in वडोदरा में आज सोने की कीमतों में मामूली अंतर है, यहां 24 कैरेट गोल्ड ₹1,59,330 और 22 कैरेट गोल्ड ₹1,46,050 के रेट पर बिक रहा है.

Gold, Silver Price Today Live: अहमदाबाद में आज सोने का ताजा भाव

Gold Price Today in Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना ₹1,59,330 पर पहुंच गया है और 22 कैरेट का भाव ₹1,46,050 प्रति 10 ग्राम चल रहा है.

Gold, Silver Rates Today Live:पुणे में आज सोने का ताजा भाव

Gold Price Today in Pune: महाराष्ट्र के पुणे शहर में आज 24 कैरेट सोने का ताजा भाव ₹1,59,280 है, वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,000 प्रति 10 ग्राम है.

Gold, Silver Prices Live: केरल में आज सोने का ताजा भाव

Gold Price Today in Kerala: केरल के बाजारों में आज सोने की कीमतें स्थिर हैं, यहां 24 कैरेट गोल्ड ₹1,59,280 और 22 कैरेट ₹1,46,000 पर ट्रेड कर रहा है.

Gold, Silver Rates Live Updates:हैदराबाद में आज सोने का ताजा भाव

Gold Price Today in Hyderabad: हैदराबाद में आज सोना खरीदने वालों को 24 कैरेट के लिए ₹1,59,280 और 22 कैरेट के लिए ₹1,46,000 प्रति 10 ग्राम का भुगतान करना होगा.

Gold, Silver Prices Today Live: बेंगलुरु में आज सोने का ताजा भाव

Gold Price Today in Bengaluru: आईटी सिटी बेंगलुरु में आज सोने की चमक बढ़ी है, यहां 24 कैरेट का भाव ₹1,59,280 और 22 कैरेट का दाम ₹1,46,000 दर्ज किया गया है.

Gold, Silver Rate Today Live Updates: चेन्नई में आज सोने का ताजा भाव

Gold Price Today in Chennai: आज चेन्नई में सोने की कीमतें सबसे ऊंचे स्तर पर हैं, जहां 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,60,150 और 22 कैरेट का दाम ₹1,46,800 प्रति 10 ग्राम चल रहा है.

Gold, Silver Prices Today Live: मुंबई में आज सोने का ताजा भाव

Gold Price Today in Mumbai: मायानगरी मुंबई में आज 24 कैरेट सोने का रेट ₹1,59,280 है और ज्वेलरी के लिए इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट गोल्ड ₹1,46,000 के स्तर पर है.

Gold Rate Today Live: दिल्ली में आज सोने का ताजा भाव

Gold Price Today in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना ₹1,59,430 पर बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने के लिए आपको ₹1,46,150 खर्च करने होंगे.

Gold Silver Price Today Live: Mcx पर आज फिर बढ़ी चांदी की चमक

Gold Silver Rates Today Live : MCX पर सोने का ताजा रेट

Gold Silver Price Live: चांदी में 15,000 का भारी उछाल,सोना ₹1.59 लाख के पार

हफ्ते के पहले ही दिन एमसीएक्स (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों ने निवेशकों के होश उड़ा दिए हैं. आज यानी 23 फरवरी 2026 को सुबह 09:06 बजे तक सोना₹3,023.00 (1.93%) की भारी बढ़त के साथ ₹1,59,899.0 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.आज यानी 23 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल ने निवेशकों को चौंका दिया है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी आज सुबह 09:05 बजे तक ₹15,176.00 (6.00%) की जबरदस्त तेजी के साथ ₹2,68,120.00 प्रति किलो के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है.

Gold Silver Price Today Live: ग्लोबल मार्केट चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

Silver Price Rise: चांदी की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में यह सोने से भी तेज रफ्तार से भाग रही है. इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमत 3.1% की भारी तेजी के साथ $87.10 प्रति औंस पर पहुंच गई है, जो पिछले दो हफ्तों का सबसे हाई लेवल है. 

Gold Silver Rates Live: इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी

Gold-Silver Price Hike; आज यानी सोमवार, 23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों ने पिछले तीन हफ्तों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अमेरिकी कोर्ट द्वारा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कई बड़े टैरिफ या इंपोर्ट ड्यूटी फैसलों को रद्द किए जाने के बाद डॉलर की वैल्यू में गिरावट आई है, जिसका सीधा फायदा सोने को मिला है. ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) 1.2% उछलकर $5,163.60 प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गया है, जो कि तीन हफ्तों का सबसे हाई लेवल है. वहीं, यूएस गोल्ड फ्यूचर्स में भी 2% की बड़ी बढ़त देखी गई है और यह $5,184.90 पर ट्रेड कर रहा है.

Gold-Silver Rate Today Live: सोने और चांदी में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं

निवेशक चीन के सेंट्रल बैंक (PBOC) द्वारा ब्याज दरों पर लिए जाने वाले फैसले और अमेरिका में बेरोजगारी के आंकड़ों पर करीबी नजर रखेंगे. एक्सपर्ट्स की सलाह है कि बाजार में अभी काफी उतार-चढ़ाव (Volatility) रह सकता है, इसलिए निवेश करते समय सावधानी बरतें. ट्रंप की पॉलिसी और मिडिल ईस्ट का माहौल जब तक शांत नहीं होता, तब तक सोने और चांदी में बड़ी गिरावट की गुंजाइश कम ही नजर आ रही है.

Gold Silver Rates Today Live MCX : क्या सोना ₹1.61 लाख के स्तर को पार करेगा?

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले दिनों में एमसीएक्स (MCX) पर सोना ₹1.61 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर तक जा सकता है. पिछले हफ्ते सोना ₹1.5 लाख से ₹1.6 लाख के बीच रहा, लेकिन अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों और बढ़ते तनाव ने इसे ऊपर की ओर धकेल दिया है. यूक्रेन-रूस युद्ध और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ती तनातनी ने निवेशकों को सोने को एक जोखिम से बचाव के रूप में इस्तेमाल करने पर मजबूर कर दिया है.

Gold Silver Price Live : चांदी की कीमतों में उछाल की असली वजह

इंटरनेशनल मार्केट में चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है.सिर्फ युद्ध का खतरा ही नहीं, बल्कि सोलर पैनल और एल्युमीनियम जैसे उद्योगों से बढ़ती इंडस्ट्रियल डिमांड ने भी चांदी को मजबूती दी है。 अमेरिका में ट्रंप द्वारा 10 से 15 प्रतिशत तक ग्लोबल टैरिफ बढ़ाने के एलान ने बाजार में डर पैदा कर दिया है, जिससे चांदी की कीमतों को और सपोर्ट मिला है.

MCX Gold Silver Live: सोने और चांदी की कीमतों में क्यों आ रही है तेजी?

इस हफ्ते भी सोने और चांदी की कीमतों में बढ़त जारी रहने की उम्मीद है. इसकी सबसे बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दुनिया भर के देशों पर टैरिफ यानी इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने का फैसला और मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है. जब भी दुनिया में अनिश्चितता या युद्ध जैसे हालात बनते हैं, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के लिए सोने-चांदी की तरफ भागते हैं。 इसी 'सेफ-हेवन' डिमांड की वजह से पिछले हफ्ते चांदी 8,584 रुपये (3.5%) और सोना करीब 981 रुपये (1%) महंगा हुआ है.

Gold-Silver Rate Today Live: क्या वाकई ₹2 लाख के पार जाएगा सोना?

बाजार के जानकारों का मानना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की नई ग्लोबल टैरिफ पॉलिसी ने पूरी दुनिया के मार्केट में भारी अनिश्चितता पैदा कर दी है. जब भी ग्लोबल लेवल पर ऐसी स्थिति बनती है, तो निवेशक शेयर बाजार के जोखिम से बचने के लिए सोने और चांदी को सबसे सुरक्षित ठिकाना मानते हैं. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि 23 से 27 फरवरी के बीच सोना ₹1.61 लाख के स्तर को पार कर सकता है. इतना ही नहीं, अगर जियो-पॉलिटिकल तनाव और ट्रंप की नीतियां इसी तरह बनी रहीं, तो लंबी अवधि में सोना ₹2 लाख प्रति 10 ग्राम के जादुई आंकड़े को भी टच कर सकता है.

Gold Silver Price Today Live: सोने-चांदी को लेकर क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह?

अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स का कहना है कि मौजूदा हालातों में बड़ी गिरावट की गुंजाइश बहुत कम है. मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह है कि छोटे निवेशकों को 'बाय ऑन डिप' यानी हर गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनानी चाहिए. यानी जब भी कीमतों में थोड़ी कमी आए, तो उसे खरीदारी का मौका समझें. हालांकि, आने वाले समय में सोने-चांदी की चमक और बढ़ना तय माना जा रहा है.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com