विज्ञापन

T20 World Cup 2026: अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, जानें पूरा गणित

Team India's Qualification Scenario For Semifinal Of T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका से 76 रन की हार ने भारत को तगड़ा झटका दिया है. भारत को अब अपने सभी मैच जीतने होंगे.

T20 World Cup 2026: अब भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी? बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो क्या होगा, जानें पूरा गणित
Scenario For Semifinal Of T20 World Cup 2026, भारतीय टीम को झटका

How can India qualify for semifinal in T20 World Cup 2026: सुपर 8 स्टेज में हर एक मैच  लगभग नॉकआउट की तरह ही होता है, जो भी टीम अपने मैच जीतते जाती है, उस टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस आसान होते जाती है. अब जब सुपर 8 में अपने पहले मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है तो यकीनन यहां से भारत के लिए आगे की स्थिति थोड़ी जटिल हो गई है. क्योंकि भारत को अब दूसरी टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा. भारत को अब सेमीफ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई करने के लिए, उन्हें यह पक्का करना होगा कि वे अपने अगले दोनों मैच जीतें, भारत का अगला मैच ज़िम्बाब्वे और वेस्टइंडीज़ से होगा और उन्हें इन मैचों से सभी चार पॉइंट हर हाल में हासिल करने होंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

भारतीय टीम सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी, क्या है समीकरण

  • अगर भारत, ज़िम्बाब्वे और वेस्ट इंडीज़ को हरा देता है, तो उसके 4 पॉइंट्स हो जाएंगे.  अगर साउथ अफ़्रीका तीनों गेम जीत जाता है (6 पॉइंट्स), तो भारत, दूसरी बेस्ट टीम के तौर पर क्वालिफ़ाई करने में सफल रहेगी. 
  • अगर भारत, साउथ अफ़्रीका और WI/ZIM, दोनों के 4-4 पॉइंट्स होते हैं, तो क्वालिफ़िकेशन NRR से तय होगा. नुकसान की भरपाई के लिए भारत को बड़ी जीत हासिल करनी होगी.
"अगर भारत, ज़िम्बाब्वे या वेस्ट इंडीज़ में से किसी से हार जाता है, तो उनका कैंपेन शायद खत्म हो जाएगा. बारिश की वजह से कोई नतीजा नहीं निकलने पर भी भारत के मौके खत्म हो सकते हैं, लेकिन बहुत कुछ ग्रुप के दूसरे नतीजों पर भी निर्भर करेगा."

बारिश के कारण कोई मैच रद्द हुआ तो क्या होगा

अगर बारिश के कारण मैच रद्द हुआ तो भारतीय टीम को झटका लगेगा. क्योंकि सुपर 8 में कोई भी रिजर्व डे नहीं है. अगर जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के बीच मैच में बारिश ने बाधा डाला और रद्द हुआ तो टीमों को एक-एक दे दिया जाएगा. किसी टीम को जीत का फायदा नहीं मिलेगा. इसके बाद फिर नेट रन रेट समीकरण में आ जाएगा. यानी प्वाइंट्स टेबल में प्वाइंट्स के अलावा नेट रन पर भी निर्भर रहना होगा. वैसे, भारत अपने सभी मैच भारत में खेल रहा है जिससे हो सकता है कि बारिश का सामना भारत को न करना पड़े.

भारत को अपने नेट रन पर देना होगा ध्यान

भारत को अपने ये दोनों मैच आसानी से जीतने होंगे क्योंकि अभी उनका नेट रन रेट इस समय बहुत खराब -3.800 है. भारत को यह पक्का करना होगा कि उनका नेट रन रेट अच्छी हालत में हो ताकि अगर सब नेट रन पर निकाला जाए तो टीम इंडिया की स्थिति अपने विरोधी से आगे रहें. 

भारत के बाकी सुपर 8 मैच

भारत बनाम ज़िम्बाब्वे, गुरुवार (26 फरवरी) चेन्नई में

भारत बनाम वेस्ट इंडीज़, रविवार (1 मार्च) कोलकाता में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com