विज्ञापन

तमिलनाडु में SIR के बाद अंतिम वोटर लिस्ट जारी, काटे गए 97 लाख से ज्यादा नाम, जानें कितने वोटर्स बचे

Tamilnadu SIR: अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक, राज्य में 5.67 करोड़ मतदाता हैं. एसआईआर से पहले राज्य में मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ थी. SIR  के बाद मतदाता सूची से 97,37,831 नाम हटा दिए गए हैं.

तमिलनाडु में SIR के बाद अंतिम वोटर लिस्ट जारी, काटे गए 97 लाख से ज्यादा नाम, जानें कितने वोटर्स बचे
तमिलनाडु में फाइनल वोटर लिस्ट जारी. (प्रतीकात्मक फोटो)
  • तमिलनाडु की अंतिम मतदाता सूची SIR के बाद आधिकारिक तौर पर जारी की गई है, जिसमें बड़े पैमाने पर नाम काटे गए हैं
  • SIR के बाद तमिलनाडु में मतदाताओं की संख्या घटकर 5.67 करोड़ रह गई है, जो पहले 6.41 करोड़ थी
  • मतदाता सूची से कुल 97,37,831 नाम हटाए गए हैं, जिनमें अधिकांश मृत मतदाता और असंगत जानकारी वाले मतदाता शामिल हैं
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चेन्नई:

चुनाव आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बाद हुई विशेष मतदाता पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) के बाद तमिलनाडु की अंतिम मतदाता सूची सोमवार को आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है. तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने चेन्नई में अंतिम मतदाता सूची जारी की.इसमें बड़े पैमाने पर नाम काटे गए हैं. जिला निर्वाचन अधिकारियों ने राज्यभर में जिलेवार आंकड़े जारी करने शुरू कर दिए हैं. 

ये भी पढ़ें- अकबर नगर तोड़फोड़ केस पीड़ितों की SIR में शामिल करने की मांग पर SC का दखल से इनकार

तमिलनाडु में SIR के बाद बचे 5.67 करोड़ मतदाता

अंतिम मतदाता सूची के मुताबिक, राज्य में 5.67 करोड़ मतदाता हैं. एसआईआर से पहले राज्य में मतदाताओं की संख्या 6.41 करोड़ थी. SIR  के बाद मतदाता सूची से 97,37,831 नाम हटा दिए गए हैं. चुनाव अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हटाए गए नामों में एक महत्वपूर्ण हिस्सा मृत मतदाताओं का है. कई वजहों से हटाए गए 66 लाख नामों में से, पात्र व्यक्तियों को प्रपत्र 6 के माध्यम से फिर से आवेदन करने का मौका रहेगा. इस प्रक्रिया से नए पात्र मतदाताओं सहित योग्य मतदाताओं को संशोधित सूची में शामिल होने का मौका मिलेगा.

तमिलनाडु की अंतिम मतदाता सूची 

SIR से पहले मतदाता: 64114587
SIR के बाद मतदाता: 56707380

अंतर: -7407207

SIR में नाम हटाए जाने की ये है वजह 

इसके अलावा 12,43,363 लोगों को नोटिस जारी किए गए.  जिनके नाम में गलतियां थीं उनको भी वोटिंग लिस्ट में अपना नाम बनाए रखने के लिए निर्धारित अवधि के अंदर सहायक दस्तावेज और स्व-घोषणा प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया गया. पुनर्विचार प्रक्रिया में चुनाव आयोग के 30 जनवरी के निर्देश का भी पालन किया गया, जो सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार जारी किया गया था, जिसमें यह अनिवार्य किया गया था कि विरोधाभासी या असंगत जानकारी के कारण नामों को हटाने के कारणों के साथ सार्वजनिक रूप से जारी किए जाएंगे.

पुडुचेरी की अंतिम वोटर लिस्ट में 9,44,211 मतदाता

बता दें कि ये सूचियां ग्राम पंचायत कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, ब्लॉक और उप-मंडल कार्यालयों और शहरी क्षेत्रों में वार्ड कार्यालयों में जारी की गईं. प्रभावित व्यक्तियों को आपत्तियां दर्ज करने या स्पष्टीकरण के लिए 10 दिन का मौका दिया गया है. इस बीच, एसआईआर के दूसरे चरण के दौरान नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लगभग 8 प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता सूची से हटा दिया गया. 14 फरवरी को प्रकाशित पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूची में कुल 9,44,211 मतदाता दर्ज किए गए.

इनपुट-IANS

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com