देशभर में कोरोना वायरस एक बार फिर से डरा रहा है. महाराष्ट्र में लगातार वायरस संक्रमण (Maharashtra Corona Virus) के मामले सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 107 नए मामले दर्ज किए गए और 2 लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हो गई. ये खबर डरा देने वाली है. पिछले चौबीस घंटों में पुणे में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 55 मामले दर्ज किए गए वहीं मुंबई में 34 नए संक्रमित पाए गए. संक्रमण के सबसे कम मामले सांगली में पाए गए.
महाराष्ट्र में 24 घंटे में करोना के कहां कितने मामले
- पुणे- 55
- मुंबई - 34
- ठाणे-8
- नवी मुंबई-5
- कल्याण-1
- सांगली- 3
- नागपुर- 1
कोरोना संक्रमण से 2 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण की वजह से दो नई मौतों की खबर डरा देने वाली है. एक मरीज की जान नवी मुंबई और दूसरे मरीज की जान कोल्हापुर में गई. दोनों मरीज़ों को कोमोरबिडिटी थी. बता दें कि महाराष्ट्र में संक्रमण की वजह से जनवरी से अब तक कुल 21 मरीज़ों की मौत हो चुकी है, जिनमें 20 कोमोरबिडिटी और 1 अन्य बीमारियों से पीड़ित था.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
कोरोना के एक्टिव केस
महाराष्ट्र में इन दिनों कोरोना के 615 सक्रिय मामले हैं. जनवरी से अब तक 1700 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. बता दें कि अकेले मुंबई में जनवरी से अब तक संक्रमण के कुल 753 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. जनवरी, फरवरी में 1-1, मार्च में 0, अप्रैल में 4 और मई में 747 मरीज पाए गए. राज्य में साल की शुरुआत से अब तक 18885 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं. वहीं 1064 मरीज संक्रमण से ठीक भी हुए हैं. कोरोना से रिकवरी दर 62.58% है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं