महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. गुरुवार को प्रदेश भर में कोविड-19 के 98 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 548 हो गई है. गुरुवार को जिन 98 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है, उनमें मुंबई से 34, पुणे से 38, पिंपरी-चिंचवड़ से 10, ठाणे से चार, सांगली से तीन, कल्याण से दो, वसई-विरार और सातारा से एक-एक मामले हैं. अन्य क्षेत्रों से भी कुछ मामले आए हैं। वहीं, राहत की बात यह रही कि 597 मरीजों ने कोरोना को मात दी और पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौटे.
मुंबई में सबसे ज्यादा मरीज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2025 से अब तक कुल 14,565 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से 1,162 सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इन पॉजिटिव मामलों में से सबसे ज्यादा मरीज मुंबई से हैं. अकेले मुंबई से 575 मरीज सामने आए हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस साल जनवरी से अब तक कोविड-19 से राज्य में कुल 17 लोगों की मृत्यु हुई है. राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग इस स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, महाराष्ट्र के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों और कुछ अन्य देशों में भी कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जो चिंता का विषय है. हालांकि, फिलहाल राज्य में हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने नागरिकों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है. भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना, बार-बार हाथ धोना और कोविड के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराना जरूरी बताया गया है.
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड मामलों की संख्या में समय-समय पर वृद्धि देखी जा रही है, जो केवल महाराष्ट्र तक सीमित नहीं है, बल्कि अन्य राज्यों और कुछ देशों में भी इसी तरह की स्थिति देखी जा रही है. सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने, मास्क पहनने, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचने और स्वास्थ्य संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं