- हर लेवल के तहत खास रियायतें दी जाएंगी
- लेवल वन के जिलों से पूरी तरह हट सकता है लॉकडाउन
- राजधानी को मुंबई को लेवल 2 में रखा गया है
Maharashtral Unlock Plan: गुरुवार को पांच-स्तरीय अनलॉक योजना की घोषणा करने के बाद, महाराष्ट्र सरकार ने स्पष्ट किया कि अप्रैल के मध्य से कोविड प्रतिबंधों को समाप्त करने के नए नियम "अभी भी विचाराधीन हैं". इस बार, नई योजना के लिए कोई समयरेखा निर्दिष्ट नहीं की गई है.
कल शाम, महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास मंत्री विजय वड्डेटीवार ने घोषणा की थी कि कोविड पॉजिटिविटी रेट और कुल ऑक्सीजन बेड के आधार पर राज्य को पांच स्तरीय अनलॉक करने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने उदाहरण देकर समझाया कि लेवल 1 का मतलब होगा कि लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाया जा सकता है. स्तर 5 रेड ज़ोन है, जिसका अर्थ है पूर्ण लॉकडाउन लेकिन मंत्री के इन घोषणाओं के तुरंत बाद मुख्यमंत्री कार्यालय से स्पष्टीकरण आया कि अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह
मंत्री ने कहा था कि महाराष्ट्र और महानगर मुंबई में कोरोना मामलों में आई कमी के साथ ही चरणबद्ध तरीके से अनलॉक प्रक्रिया शुरू की जा रही है. महाराष्ट्र में 5 स्तरीय अनलॉक योजना की घोषणा की गई है हालांकि राजधानी मुंबई की 'लाइफलाइन' कही जाने वाली लोकल फिलहाल बंद रहेगी.महाराष्ट्र सरकार की इस योजना के तहत अनलॉक को पांच स्तर में बांटा गया है. हर लेवल के तहत कुछ खास रियायतें दी जाएंगी.
'कोराना फ्री गांव' के लिए महाराष्ट्र सरकार की पहल, गांव को कोरोना मुक्त करो और जीतो लाखों के इनाम
मंत्री ने कहा था कि राजधानी मुंबई लेवल 2 में है जबकि ठाणे डिस्ट्रिक्ट लेवल 1 में. मुंबई में लोकल को फिलहाल बंद रखा जाएगा. लेवल 1 में रखे गए जिलों में लॉकडाउन पूरी तरह से हटाया जा सकता है. इस कैटेगरी में ठाणे सहित 18 जिलों को रखा गया है.गौरतलब है कि महाराष्ट्र में नए कोरोना केसों की संख्या 15 हजार के आसपास तक आ गई है. महानगर मुंबई में तो केसों की संख्या कम होकर एक हजार से नीचे पहुंच गई है. मुंबई में नए केसों की संख्या कम होने के कारण लगाई गई पाबंदियों में कुछ राहत दी गई है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 500 से कम नए मामले, 50 से कम मौतें
बृहन्नमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन (BMC) ने 31 मई को मुंबई के लिए गाइडलाइंस जारी करते हुए कहा था कि सभी जरूरी शॉप्स सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेंगी. गैरजरूरी सामान की शॉप दिन के अनुसार खुलेंगी. दाएं ओर की शॉप सोमवार-बुधवार और शु्क्रवार को खुलेंगी जबकि बाएं ओर की शॉप मंगलवार-गुरुवार को खुलेंगी. यह क्रम हर हफ्ते बदलेगा यानी जो शॉप इस हफ्ते सोमवार-बुधवार और शु्क्रवार को खुली थीं, वे अगले सप्ताह मंगलवार और गुरुवार को खुलेंगी. गैरजरूरी सामान की शॉप्स वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को बंद रहेंगी.राज्य में इस समय कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या दो लाख 50 हजार के आसपास है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं