विज्ञापन

सिलीगुड़ी से आई बहन, मुंबई से भाई... हावड़ा स्टेशन पर भाई दूज मनाने का VIDEO हुआ वायरल

भाई-बहन ने व्यस्त शेड्यूल के बीच हावड़ा रेलवे स्टेशन पर भाई दूज मनाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. भाई-बहन के इस वीडियो को डीआरएम ने भी रिपोस्ट किया है.

सिलीगुड़ी से आई बहन, मुंबई से भाई... हावड़ा स्टेशन पर भाई दूज मनाने का VIDEO हुआ वायरल
हावड़ा स्टेशन पर भाई दूज मनाने का VIDEO हुआ वायरल
X/@PriyamGhosh02

Viral VIDEO: भाई दूज को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक भाई-बहन रेलवे स्टेशन पर भाई दूज मना रहे हैं. बहन सिलीगुड़ी से आई थी, जबकि भाई मुंबई से आया था. इसके बीच में हावड़ा रेलवे स्टेशन पर दोनों भाई-बहन मिले और अपने बिजी शेड्यूल में समय निकालकर दोनों ने भाई दूज मनाया है. वीडियो को एक्स पर महिला के बेटे ने पोस्ट किया है, जिसमें उसने लिखा कि भाई-बहन का प्यार जीत गया.

महिला के बेटे ने पोस्ट किया वीडियो

एक्स पर प्रियम घोष ने भाई दूज का यह वीडियो पोस्ट किया है. वह डेंटल सर्जन हैं और साथ ही कंटेंट क्रिएशन का भी काम करते हैं. उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा कि अगर प्यार हो, तो चाहे शेड्यूल कितना भी व्यस्त क्यों न हो, कोई न कोई रास्ता निकल ही आता है. 

प्रियम ने बताया कि वीडियो में उनकी मां और मामा हैं. सफर की वजह से दोनों इतने व्यस्त थे कि लग रहा था कि मिलना मुमकिन नहीं हो पाएगा, लेकिन हावड़ा स्टेशन ने हमें जगह दी और इस पल का गवाह बना. प्रियम की मां सिलीगुड़ी से आई थीं, जबकि उनके मामा बॉम्बे से आए थे. 

पोस्ट में लिखा कि इतनी व्यस्तता के बीच भाई-दूज के लिए समय मिल गया. इस तरह से भाई-बहन का प्यार जीत गया. भाई-बहन ने वहीं भाई-दूज का त्योहार भी मनाया. प्लेटफॉर्म की भीड़ और यात्रियों की आवाजाही के बीच भाई दूज मनाने के इस पल ने लोगों का खासा ध्यान खींचा है. 

हावड़ा DRM ने वीडियो पर दी प्रतिक्रिया

रेलवे स्टेशन पर भाई-बहन के इस वायरल एक्स वीडियो पर हावड़ां के DRM ने भी प्रतिक्रिया दी है. डीआरएम ने वीडियो को एक्स पर रिपोस्ट किया है. जिसमें कुछ अनमोल पलों के लिए हावड़ा स्टेशन ही घर बन गया.

DRM हावड़ा ने पोस्ट में लिखा, "सिलीगुड़ी से एक बहन और मुंबई से एक भाई... जिनके लिए हावड़ा स्टेशन ही घर बन गया. सच में, यह लाखों लोगों के लिए एक घर जैसा ही है. हज़ारों सफरों के बीच, उस रिश्ते का एक छोटा सा जश्न, जो घर वापसी के हर पल को खास बना देता है."

यह भी पढ़ें 

बेटे को वैदिक शिक्षा दिलाने के लिए इजरायल छोड़ भारत आ गया परिवार, अब दुनिया को सिखा रहा सनातन धर्म

31 साल पुराना वो गाना, जिसमें शहरी हीरोइन बनी राजस्थान की गोरी, इला अरुण-अलका याग्निक की आवाज में बना सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Siliguri, Viral Video, Mumbai News, Bhai Dooj, Howrah Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com