मुंबई में भारी बारिश के कारण आम जनजीवन ठप हो गया. रविवार रात से हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया है. जिससे मध्य रेलवे के मार्गों पर उपनगरीय रेल सेवाएं और विमान संचालन प्रभावित हुआ है. साथ ही मुंबई में हाई टाइड का अलर्ट भी जारी किया गया है. इसी बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जरूरी काम होने पर ही वो घरों से बाहर निकले.

मुख्यमंत्री ने कहा कुछ जगहों पर जलभराव हुआ है. बीएमसी के 461 और रेलवे के 200 मोटर पंप चल रहें है. मैं सुबह से ही सभी विभागों से संपर्क में था. सेंट्रल और हार्बर रेल लाइन सेवा भी शुरू हो गई है. पूरे राज्य का मैंने जायजा लिया है और कोस्टल इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एनडीआरएफ के प्रमुख से भी मैने बात की है. आर्मी, नेवी और एयरफोर्स को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा गया है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
मुंबई बारिश पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, "कल रात से मुंबई में 300 मिमी बारिश हुई, रेलवे के लगभग 200 पंप और बीएमसी के 400 से अधिक पंपों का इस्तेमाल पानी निकालने के लिए किया जा रहा हैं। सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर ट्रेनें फिर से शुरू हो गई हैं। आपदा प्रबंधन… pic.twitter.com/HtP32HXHJ1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 8, 2024
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पुलिस कमिशनर को मैंने कहा है कि समुद्र किनारों पर लोगों को आने ना दें. हाइटाइड के दौरान कोई घटना ना हो इसका ख्याल रखा जा रहा है. बहुत जरूरी ना हो तो घर से ना निकले यह अपील मैं करता हूं. स्कूल को भी छुट्टियां दी गई है, सभी एजंसी अलर्ट पर है.

आखिर क्यों दी गई घरों में रहने की सलाह
पानी के कारण नहीं देखते गड्ढे
मुंबई में हो रही तेज बारिश के कराण कई इलाकों में सड़के डूब गई है और गड्ढों में पानी भर गया है. ऐसे में कोई व्यक्ति पानी में फंसकर किसी हादसे का शिकार हो सकता है. इसलिए लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है.

बढ़ जाता है नालों का जलस्तर
भारी बारिश के कारण कई बार नालों का जलस्तर भी बढ़ जाता है. इसकी चपेट में लोगों के आने का खतरा बना रहता है. पिछले सालों में कई ऐसे हादसे देखे गए हैं. जहां पर नालों में बहने से या गिरने से लोगों की मौत हो गई थी. इतना ही नहीं कई बार सीवर के ढक्कन खुले होते हैं, जो कि जलभराव के कारण दिख नहीं पाते हैं और लोग हादसे का शिकार हो जाते हैं. एक ऐसा ही हादसा साल 2019 में मुंबई के गोरेगांव के अंबेडकरनगर इलाके में हुआ था. जहां खुले गटर में तीन साल का बच्चा गिर गया था. आज तक उस बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है.
करंट लगने का खतरा
बिजली की तारों का पानी में गिरने से करंट फ्लो होने का खतरा होता है. ऐसे में पानी के संपर्क में आने से जान जा सकती है.

बारिश के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित
महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने भारी बारिश के कारण दक्षिण मुंबई में विधानमंडल परिसर में कई विधायकों और मंत्रियों के नहीं पहुंच पाने के कारण आज सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक के लिए स्थगित कर दी. सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने भारी बारिश के कारण मुंबई में लोगों को हो रही परेशानियों का जिक्र किया. इस पर नार्वेकर ने कहा कि मुंबई में 300 मिमी बारिश दर्ज की गई है और कई विधायक और मंत्री अभी भी विधानमंडल परिसर में नहीं पहुंचे हैं. उन्होंने कोरम ( सदन की बैठक के लिए विधायकों की आवश्यक संख्या ) पूरा नहीं होने का हवाला देते हुए सदन की कार्यवाही दोपहर एक बजे तक स्थगित कर दी.
Video : Haryana Bus Accident: हादसे के बाद बस हुई चकनाचूर, देखें घटनास्थल से ताजा हालात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं