कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी के नेता मुकुल वासनिक को मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाया है. इससे पहले दीपक बावरिया मध्यप्रदेश के प्रभारी थे. मुकुल वासनिक को केरल,तमिलनाडु और पुदुचेरी के प्रभार के अलावा अब मध्यप्रदेश कांग्रेस का प्रभार भी सौंप दिया गया.
कांग्रेस महासचिव दीपक बावरिया ने महासचिव पद से स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया था. वे मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के तौर पर कार्य कर रहे थे. पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बावरिया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके बाद सोनिया गांधी ने मुकुल वासनिक को बावरिया की जगह पर नियुक्त किया है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
बता दें कि मुकुल वासनिक महाराष्ट्र से काफी समय तक लोकसभा सांसद और मनमोहन सिंह सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे हैं. गौरतलब है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि कुछ समय पहले ही कांग्रेस पार्टी के भीतरी संकट के चलते कमलनाथ सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था.
पार्टी के ही विधायकों ने अपनी सरकार से हाथ खींच लिए थे. पार्टी के 22 विधायकों ने अपने नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद कमलानाथ सरकार अल्पमत में आ गई थी और सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं